Move to Jagran APP

इंडियाज बेस्ट डांसर में डांसरों ने दिखाया दम

किड्स डास रियलिटी शो सुपर डासर की सफलता के बाद अब सोनी एंटरटेनमेंट पर बेस्ट डांसर की प्रतियोगिता होगी। इसके लिए ऑडिशन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 01:58 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 01:58 AM (IST)
इंडियाज बेस्ट डांसर में डांसरों ने दिखाया दम
इंडियाज बेस्ट डांसर में डांसरों ने दिखाया दम

जागरण संवाददाता, रांची : किड्स डास रियलिटी शो - सुपर डासर की सफलता के बाद अब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इंडियाज बेस्ट डासर शो शुरू करने जा रहा है जिसका प्रसारण फरवरी महीने में किया जायेगा। इसके लिए कांके के कैंब्रियन स्कूल में ऑडिशन का आयोजन किया गया। इस ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए रांची के साथ कई दूसरे राज्यों से डांसर आये थे। ऑडिशन के लिए डांसर सुबह सात बजे से ही स्कूल के बाहर लाइन में लगे हुए थे। इस टीवी शो में 15 से 30 साल तक के डांसरों को प्लेटफॉम दिया जायेगा। ऑडिशन में 301 डांसरों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। ये ऑडिशन देर रात तक चलता रहा। इस टीवी शो के जजिंग पैनल में टेरेंस लुईस, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा खान जैसे जाने-माने डास महारथी होंगे। वहीं इस शो को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट करेंगे। इसके साथ ही डास जगत के 12 खास मेंटर्स होंगे, जो चुने गए टैलेंट का हुनर संवारेंगे। यहां चुने गये प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए कोलकाता बुलाया जायेगा। इसके बाद उन्हें मुंबई आने का फाइनल टिकट मिलेगा। रांची के ऑडिशन में डांसरों ने अलग-अलग तरह के डांस फॉर्मस को प्रस्तुत किया। रांची आये जजों का कहना था कि यहां के ऑडिशन में डांसरों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला है। क्योंकि सभी ने काफी अच्छा डांस किया। कार्यक्रम के कॉडिनेटर परवेज ने बताया कि अलग-अलग शहर में अभी ऑडिशन होना बाकि है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मगर रांची के युवाओं ने अच्छा परफॉर्म किया। ------- प्रतिक्रिया -----

loksabha election banner

मैं सुबह आठ बजे ही ऑडिशन के लिए पहुंच गयी थी। मेरा दसवी का परीक्षा है मगर फिर भी मैं यहां आसनसोल से आयी हूं। मैंने आज के लिए काफी मेहनत की है।

प्रियंका तोपादार, आसनसोल

कोलकाता में भी ऑडिशन है। मगर निजी कारणों से वहां शामिल नहीं हो सकता। मेरे लिए डांस जिंदगी है। करीब 10 सालों से डांस सीख रहा हूं।

सिद्धार्थ, कोलकाता

दस सालों से अपनी कला को तराश रहा हूं। मगर अभी तक कुछ कर दिखाने का मौका नहीं मिला है। आज भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए सुबह सात बजे ही आ गया था।

रोहित सिंह, बोकारो

पहली बार किसी ऑडिशन में हिस्सा लेने आयी हूं। मैंने काफी मेहनत की है। अगर चुन ली गयी तो रांची का नाम रौशन करूंगी।

रजनी कुमारी, रांची

मैं अपने घर वालों के सात सुबह ही ऑडिशन के लिए यहां पहुंच गयी थी। मैं बचपन से डांस सीख रहीं हूं। शाम को रिजल्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता।

सोनाली कुमारी, जमशेदपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.