Move to Jagran APP

संस्कार भारती ने रंगोली व चित्र बनाकर भगवान श्रीराम को किया याद

संवाद सूत्र मेदिनीनगर अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर बनाने के लिए प्रधानमं

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 06:43 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 06:43 PM (IST)
संस्कार भारती ने रंगोली व चित्र बनाकर भगवान श्रीराम को किया याद
संस्कार भारती ने रंगोली व चित्र बनाकर भगवान श्रीराम को किया याद

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी के हाथों भूमि पूजन के उपलक्ष्य में संस्कार भारती ने रंगोली का आयोजन किया। संस्कार भारती के कलाकारों ने रंगोली के साथ-साथ चित्रकारी बनाकर प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमि पूजन में कलाकृति समर्पित की। मौके पर संस्कार भारती के पलामू जिला प्रमुख प्रियरंजन पाठक ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम समन्वय के प्रतीक थे। प्रभु श्रीराम को संस्कार भारती ने याद करते हुए रंगोली व चित्रकला का आयोजन किया। कहा कि कला व साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती हमेशा समाज में सकारात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। पाठक ने कहा कि मेदिनीनगर इकाई के रंगोली संयोजक नीतू सिंह व मेहदी संयोजक आकृति मेहता ने रंगोली के माध्यम से प्रभु श्रीराम को याद किया। चित्रकला संयोजिका पूजा वर्मन व चित्रकला सह संयोजक साक्षी सिमरन ने प्रभु श्रीराम के बालक रूप व मंदिर का चित्र बनाकर प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.