रांची में दलित महिला को कुएं से पानी भरने से रोका, जातिसूचक शब्द कहकर पीटा; 5 लोगों पर SC/ST एक्ट में केस
रांची में एक दलित महिला को कुएं से पानी भरने से रोकने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप ...और पढ़ें

महिला को कुएं से पानी भरने से रोका (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
दलित महिला को कुएं से पानी भरने से रोका गया।
महिला से मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग हुआ।
पांच आरोपियों पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और उन्हें अपने कुएं से पानी भरने से रोकने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
यह मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत HEC स्मार्ट सिटी के सेक्टर 2 का है। पीड़ित महिला मंजू चौधरी ने 10 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
23 जुलाई से नहीं भरने दे रहे पानी
मंजू का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले अमरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी रेमी देवी, उनके दो बेटों और एक अन्य व्यक्ति बीते 23 जुलाई से उन्हें अपने घर के पास स्थित कुएं से पानी नहीं भरने दे रहे थे। 10 अक्टूबर को जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे।
मामले की जानकारी देते हुए जगन्नाथपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर हमने SC/ST (अत्याचार निवारण) एक्ट, 1989 और BNS की धाराओं के तहत अमरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी रेमी देवी, उनके दो बेटों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
10 अक्टूबर को महिला के साथ मारपीट
शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि उनके घर के पास रहने वाले ये पांच लोग उन्हें 23 जुलाई से अपने कुएं से पानी नहीं भरने दे रहे थे और 10 अक्टूबर को उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
दूसरी ओर, मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी परिवार ने भी सोमवार को पुलिस में काउंटर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी पक्ष ने दलित महिला पर ही अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पाया गया कि विवादित कुआं अमरेंद्र कुमार के मकान परिसर के भीतर स्थित था। अधिकारी ने पुलिस अपमान और मारपीट के आरोपों की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
इनपुट पीटीआई के साथ
यह भी पढ़ें- IIIT रांची में छात्र की मौत पर तीसरे दिन बवाल, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अड़े युवा
