Move to Jagran APP

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, जानें आपके शहर के मौसम पर इसका क्या पड़ेगा असर

राजधानी रांची में सोमवार की सुबह मौसम सुहावना है। शहर के बाहरी इलाकों में सुबह सात बजे तक हल्का धुंध छाया हुआ है। आसमान में मध्यम दर्जे के बादल दिख रहे हैं। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व की दिशा से 12किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 07:22 AM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 07:22 AM (IST)
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, जानें आपके शहर के मौसम पर इसका क्या पड़ेगा असर
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, जानें आपके शहर के मौसम पर इसका क्या पड़ेगा असर। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची में सोमवार की सुबह मौसम सुहावना है। शहर के बाहरी इलाकों में सुबह सात बजे तक हल्का धुंध छाया हुआ है। आसमान में मध्यम दर्जे के बादल दिख रहे हैं। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व की दिशा से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। सुबह आद्रता का स्तर लगभग 95 प्रतिशत तक है। इससे लोगों को सुबह गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में दिनभर हल्की हवा चलते रहेगी। इसके साथ ही, दिन में मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है। शहर के अधिकतम तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक चक्रवातीय क्षेत्र उत्तर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इसके 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम के तरफ बढ़ने की संभावना है। इसका सबसे पहले असर पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा। इसके बाद झारखंड में भी इसके टर्फ के कारण कहीं-कहीं मध्यम से भारी दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान एक दूसरा कम दबाव का क्षेत्र भी उत्तर-मध्य बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। इससे चक्रवात का असर गहरा हो सकता है। राज्य के मौसम अगले एक से दो दिनों में इस सिनौप्टीक फीचर का असर देखने के लिए मिलेगा। इसका राज्य के दक्षिणी जिलों में सबसे ज्यादा असर होगा।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून बेहद कमजोर रहा। राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका के मोहारो में 45.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राज्य में गोड्डा जिले में 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मध्य सितंबर के बाद से राज्य में एक बार फिर से मानसून की स्थिति बेहतर होने की संभावना है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 31.9 23.9

जमशेदपुर 35.1 26.2

मेदिनीनगर 32.7 25.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.