Move to Jagran APP

Cyclone Bulbul के असर से झारखंड के इन जिलों में हाेगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल Jharkhand Weather Update

Cyclone Bulbul के चलते ओडिशा से सटे जिलों में 9 से 11 नवंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:24 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 02:14 PM (IST)
Cyclone Bulbul के असर से झारखंड के इन जिलों में हाेगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल Jharkhand Weather Update
Cyclone Bulbul के असर से झारखंड के इन जिलों में हाेगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल Jharkhand Weather Update

रांची, जासं। Cyclone Bulbul पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात बुलबुल का झारखंड में आंशिक असर पड़ेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने Jharkhand Weather Update बताया कि इस चक्रवात के प्रभाव के कारण रांची व आसपास के क्षेत्रों में 9 से 11 नवंबर तक बादल छाए रहेंगे। वहीं ओडिशा से सटे जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसावां में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी। उन्होंने बताया कि चक्रवात बुलबुल 13 किमी. की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म के रूप में परिवर्तित होगा और उत्तर-पश्चिम होते हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा।

loksabha election banner

तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से. की आई गिरावट

पिछले तीन दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण शाम होते ही ठंड महसूस होने लगी है। मंगलवार को जहां रांची का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार को 15 डिसे. व गुरुवार को 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि गुरुवार को सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया।  इधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत शुक्रवार को रांची व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 25-26 डिसे. व न्यूनतम तापमान 17-19 डिसे. तक रहने की संभावना है। 

गुरुवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

  1. रांची       27.7        13.4
  2. जमशेदपुर  30.1        17.0
  3. डालटनगंज 29.5        15.5
  4. बोकारो     27.6        13.1
  5. चाईबासा   28.8        15.4
  6. दुमका      28.9        15.5

बुधवार का तापमान (डिसे. में)

शहर      अधिकतम    न्यूनतम

  1. रांची         26.5        15.0
  2. जमशेदपुर    29.5        19.2
  3. डालटनगंज   29.4        18.2
  4. बोकारो       28.1        15.2
  5. चाईबासा     30.8        17.2

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.