Move to Jagran APP

गंगटोक घूमने जा रहे थे रांची के डॉक्‍टर साहब, make my trip के नाम पर हड़पे 60 हजार Ranchi News

रांची के लोअर बाजार थाने की पुलिस ने एक डॉक्टर से 60 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपित तालिब अंसारी को जामताड़ा से गिरफ्तार किया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 05:41 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 05:41 AM (IST)
गंगटोक घूमने जा रहे थे रांची के डॉक्‍टर साहब, make my trip के नाम पर हड़पे 60 हजार Ranchi News
गंगटोक घूमने जा रहे थे रांची के डॉक्‍टर साहब, make my trip के नाम पर हड़पे 60 हजार Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची के लोअर बाजार थाने की पुलिस ने एक डॉक्टर से 60 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपित तालिब अंसारी को जामताड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपित तालिब जामताड़ा के करमाटांड़ का रहने वाला है। साइबर सेल रांची की मदद से वह गिरफ्तार किया गया। लोअर बाजार पुलिस ने आरोपित को शनिवार को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद किया गया है, जिसके माध्यम से उसने रांची के थड़पखना निवासी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिन्हा से ठगी की थी।

loksabha election banner

डॉ. सिन्हा ने विगत नौ जुलाई को लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वे गंगटोक घूमने के लिए गए थे। टिकट की तिथि बदलने के लिए उन्होंने गूगल पर मेक माई ट्रिप का सहारा लिया। वहां कस्टमर केयर के नंबर पर उन्होंने कॉल किया, तो कनेक्शन साइबर अपराधी से लग गया। साइबर अपराधी ने टिकट बुकिंग के नाम पर डेबिट कार्ड के नंबर का ब्योरा ले लिया और उनके खाते से 60 हजार रुपये की निकासी कर ली।

इस घटना के बाद साइबर सेल रांची की मदद से उक्त मोबाइल की जानकारी निकाली गई, तो वह जामताड़ा के करमाटांड़ का निकला। इसके बाद ही पुलिस जामताड़ा पहुंची, जहां से आरोपित को पकड़कर रांची लाई और जेल भेज दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.