गुमला में विवाहिता की गोली मार कर हत्या, इलाके में दहशत Gumla News
Jharkhand Crime. शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ है। बताया जाता है कि अपराधियों ने जबरन दरवाजा खुलवा कर घटना को अंजाम दिया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 08:57 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 08:57 AM (IST)
गुमला, जासं। गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना अन्तर्गत कोंडरा बाजारटांड़ निवासी भागीरथी हजाम की विवाहित पुत्री सरोज देवी (28) की हत्या कर दी गई है। अज्ञात अपराधियों ने सीने में गोली मार कर हत्या की है। घटना मंगलवार रात 11 बजे की है। शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ है। बताया जाता है कि अपराधियों ने जबरन दरवाजा खुलवा कर घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। अभी तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्रामीण इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें