Move to Jagran APP

Crime Roundup Jharkhand: गिरिडीह में कुएं में मिला किशोरी का शव, रांची में साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए रुपये

Crime Roundup Jharkhand रांची के चान्हो थाना क्षेत्र से साइबर अपराध से जुड़ी खबर है। यहां थाना क्षेत्र के बरहे गांव निवासी एक किसान संतेश्वर सिंह के खाते से साइबर अपराधियों ने फर्जी तरीके से 31 हजार पांच सौ रुपये की निकासी कर ली है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 09:53 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 01:37 PM (IST)
Crime Roundup Jharkhand: गिरिडीह में कुएं में मिला किशोरी का शव, रांची में साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए रुपये
12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। महिलाओं, बच्चियों, युवतियों से अपराध के मामले में पुलिस-प्रशासन गंभीर है। इसके बावजूद ऐसे अपराध थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन महिलाओं-बच्चियों से अपराध की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला गिरिडीह के खुखरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक किशोरी का शव कुएं से मिला है। इस किशोरी से पूर्व में छेड़खानी और उसके बाद उसे भगाने संबंधित मामला खुखरा थाने में दर्ज है। हत्या या खुदकशी, दोनों ही बिंदुओं पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

prime article banner

रांची के चान्हो थाना क्षेत्र से साइबर अपराध से जुड़ी खबर है। यहां थाना क्षेत्र के बरहे गांव निवासी एक किसान संतेश्वर सिंह के खाते से साइबर अपराधियों ने फर्जी तरीके से 31 हजार पांच सौ रुपये की निकासी कर ली है। रांची जिले से गोवंश की तस्करी से संबंधित मामलों का खुलासा होता रहा है। इस बार जिले के बेड़ो थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान तस्करी के लिए ले जाई जा रही 12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है।

पशु तस्कर पुलिस को देखकर भाग निकले। रांची से ही दूसरी खबर है कि पिस्का नगड़ी इलाके में एक सवारी ऑटाे चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। मारपीट के बाद दोनों ही युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रांची के ही जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर में व्यवसायी से लूटपाट के मामले की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है।

अब तक की छानबीन में यह बात सामने आई है कि व्यवसायी का अपने भाई के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में व्यवसायी ने लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ी है। हालांकि, पुलिसिया छानबीन अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.