Move to Jagran APP

... और अचानक इंजीनियर को मार दी गोली

इंजीनियर के बगल में मुंशी प्रहलाद यह देख भौंचक रह गया। मुंशी प्रहलाद कुछ बोलता, तभी इंजीनियर के सिर में एक गोली मार दी।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 02:52 PM (IST)
... और अचानक इंजीनियर को मार दी गोली
... और अचानक इंजीनियर को मार दी गोली

रांची, संजय साहू। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित चेटे गांव के ग्रामीण अपने-अपने काम में व्यस्त। सुबह के आठ बजे हैं। गांव से कुछ दूर सरना स्थल के पास हटिया-राउरकेला रेलखंड में काम करा रहे इंजीनियर विशाल रेड्डी पेड़ के नीचे कुर्सी पर टोपी व चश्मा लगाकर आराम फरमा रहे हैं।

loksabha election banner

कंपनी के मुंशी प्रहलाद सिंह राठौर सत्तू घोलकर इंजीनियर को पीने के लिए दिए। पोकलेन ड्राइवर कुलदीप सिंह उर्फ कारू पोकलेन मशीन में ग्रीसिंग का काम करने में व्यस्त। इंजीनियर भी सत्तू को धीरे-धीरे पीते हुए फोन पर कंपनी के अधिकारी से बातचीत कर रहे हैं। अचानक जंगल की ओर से पांच-छह लोग इंजीनियर की ओर आए। पहले इंजीनियर को गाली-गलौज कर कॉलर पकड़ लिया। इंजीनियर के बगल में मुंशी प्रहलाद यह देख भौंचक रह गया। मुंशी प्रहलाद कुछ बोलता, तभी इंजीनियर के सिर में एक गोली मार

दी। गोली मारता देख मुंशी खेत की ओर भागने लगा। दो-तीन लोग प्रहलाद की ओर भागे और खेत में उसे भी गोली मार दी। इससे पूर्व हथियार से लैस लोगों ने इंजीनियर विशाल रेड्डी के शरीर में पांचछह गोलियां मार चुके थे। घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर झाड़ी के पीछे एक लड़का शौच के लिए बैठा यह सारा नजारा चुपचाप देख रहा था। गोली की आवाज सुनकर वह चुपचाप बैठे रहा। 

हथियार से लैस लोग दोनों लाशों को हिला डुला कर देख रहे थे। दोनों के मरने की पुष्टि होने के बाद हथियार से लैस व्यक्ति जंगल की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी नजर पोकलेन की नीचे एक छिपे हुए व्यक्ति पर जाती है। हथियार से लैस व्यक्ति पोकलेन के नीचे से उसे निकाल कर बाहर निकाले। वह हथियार से लैश लोगों के पैर पकड़ते रहा। इसके बाद भी उसे मारा-पीटा जा रहा था। कुछ देर बाद उसके पैर में एक गोली मार दी। वह लंगड़ा कर खेत में गिर गया। लंगड़ाते हुए खेत में भाग रहा था। हथियार से लैस व्यक्ति गोली मारने के बाद जंगल की ओर चला गया। हथियार से लैश व्यक्ति को जंगल में जाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.