Gurudas Dasgupta passes away: नहीं रहे CPI नेता गुरुदास दासगुप्ता, वामपंथियों में शोक की लहर
Gurudas Dasgupta passes away हर्ट और किडनी की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कम्युनिस्ट नेता गुरुदास दासगुप्ता का 83 वर्ष की अवस्था में कोलकाता में गुरुवार को निधन हो गया।
रांची, जेएनएन। Gurudas Dasgupta passes away जाने-माने कम्युनिस्ट नेता गुरुदास दासगुप्ता नहीं रहे। उन्होंने गुरुवार को कोलकाता में आखिरी सांसें लीं। वे हर्ट और किडनी की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। वे 83 साल के थे। इधर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वयोवृद्ध नेता के निधन से झारखंड के वामपंथियों में शोक की लहर दौड़ गई।
वामदलों ने गुरुदास दास गुप्ता की मौत को अपूरणीय क्षति बताया है। नेताओं ने कहा कि उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी गुरुदास के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।