विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के बाद CPI ने भरी हुंकार; झारखंड विधानसभा चुनाव में दमखम दिखाने के लिए I.N.D.I.A से कर दी डिमांड

Published: Sun, 08 Sep 2024 08:15 PM (IST)

Jharkhand Election Politics झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल अभी से गरमाने लगा है। इसी क्रम में कांग्रेस ...और पढ़ें

Jharkhand Eleciton Politics: भाकपा के राज्य सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव डी राजा।
Jharkhand Eleciton Politics: भाकपा के राज्य सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव डी राजा।

HighLights

  1. पार्टी के राज्य सम्मेलन में डी राजा बोले- गठबंधन का पालन करेंगे
  2. आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से घर-घर अभियान चलाएगी पार्टी

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) आसन्न विधानसभा चुनाव में पूरा दमखम दिखाएगी। रविवार को अटल वेंडर मार्केट स्थित बैंक्वेट हाल में संपन्न पार्टी के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने यह घोषणा की।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे ने सम्मेलन की अध्यक्षता और रांची जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने संचालन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कन्हाई मल पहाड़िया समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

झारखंड में तेजी से उभरी पार्टी : राजा

डी राजा ने कहा कि हमारी पार्टी का झारखंड में बहुत तेजी से उभार हो रहा है। विधानसभा चुनाव में लाल परचम मजबूती से लहराएगा। गठबंधन में सम्मानजनक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को देनी चाहिए।

राज्य में किसी भी परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी को आने से रोकने के लिए मजबूत गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना होगा। गठबंधन के नेतृत्व के साथियों की जवाबदेही है कि राज्य के सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर चुनाव में उतरे।

भाकपा कर रही सभी जिलों में चुनाव की तैयारी

भाकपा सभी जिलों में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। लोकसभा के चुनाव में तालमेल में कमी के कारण दोबारा मोदी सत्ता में आ गए, लेकिन उनका 400 का दावा खोखला साबित हुआ।

पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि राज्य की जनता आंदोलित है। खनिज संपदाओं पर कारपोरेट घराने की नजर है।

पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार ने कहा कि गठबंधन में हमें जगह मिले तो मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए आगे आना चाहिए।

सम्मेलन में लोक सहकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भंते कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Election: कांग्रेस पहले से ज्यादा सीट पर करेगी दावेदारी! I.N.D.I.A के नेताओं को याद दिलाएगी अपना 'त्याग'

'हर मोर्चे पर विफल हेमंत सोरेन सरकार'; अर्जुन मुंडा ने भरी हुंकार, जनता को छलने का आरोप लगाकर CM पर बोला हमला