विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: सीपी राधाकृष्णन बने झारखंड के नए राज्यपाल, रमेश बैस को सौंपी गई महाराष्ट्र की जिम्मेवारी

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Sun, 12 Feb 2023 10:26 AM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2023 04:07 PM (IST)

new Governor of Jharkhand राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। झारखंड ...और पढ़ें

सीपी राधाकृष्णन बने झारखंड के नए राज्यपाल
सीपी राधाकृष्णन बने झारखंड के नए राज्यपाल

जागरण ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड सहित 13 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया है। सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

छह जुलाई 2021 को रमेश बैस ने झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। अब उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। रमेश बैस ने छत्तीसगढ़ राज्य से लगातार सात बार जीत दर्ज की है। वे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।

वहीं, नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वे तमिलनाडु भाजपा के पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सीपी राधाकृष्णन का जन्म 1957 में हुआ है। राजनीतिक सफर की बात करें तो सीपी राधाकृष्णन दक्षिण से भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं।

वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। इसके अलावा वो लोकसभा के दो बार सदस्य भी रह चुके हैं। 1973 से राधाकृष्णन आरएसएस और जनसंघ से जुड़े रहे हैं। 1998 और 1999 के आम चुनावों में भाजपा ने उन्हें टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था और उन्होंने दो चुनावों में जीत हासिल की। वे 2004, 2012 और 2019 के चुनावों में हार गए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, गुलाब चंद कटारिया को असम, रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं, बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़, अनुसुईया उइके को मणिपुर, एल. गणेशन को नगालैंड, फागू चौहान को मेघालय, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार, रमेश बैस को महाराष्ट्र की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा, ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।