Move to Jagran APP

Covid-19 Jharkhand: 11 जिले में फिर चलेगा विशेष जांच अभियान, 1.20 लाख लोगों की होगी कोरोना जांच

सबसे अधिक 40 हजार सैंपल की जांच पूर्वी सिंहभूम में होगी। इसके बाद 15 हजार सैंपल की जांच रांची में की जाएगी। वहीं धनबाद कोडरमा रामगढ़ सरायकेला-खरसावां हजारीबाग...

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 10:30 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 10:30 PM (IST)
Covid-19 Jharkhand: 11 जिले में फिर चलेगा विशेष जांच अभियान, 1.20 लाख लोगों की होगी कोरोना जांच
Covid-19 Jharkhand: 11 जिले में फिर चलेगा विशेष जांच अभियान, 1.20 लाख लोगों की होगी कोरोना जांच

रांची (राज्य ब्यूरो) । कोरोना जांच अभियानों की सफलता को देखते हुए एक और विशेष जांच अभियान मंगलवार को राज्य के 11 जिलों में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत इन जिलों को कुल 1.20 लाख सैंपल की जांच का लक्ष्य दिया गया है। इन सभी जिलाें में कोरोना का संक्रमण अधिक है। सबसे अधिक 40 हजार सैंपल की जांच पूर्वी सिंहभूम में होगी। इसके बाद 15 हजार सैंपल की जांच रांची में की जाएगी। वहीं, धनबाद, कोडरमा, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम तथा बोकारो जिले को दस-दस हजार सैंपल की जांच का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, देवघर तथा सिमडेगा को पांच-पांच हजार सैंपल की जांच का लक्ष्य दिया गया है।

loksabha election banner

स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने इस अभियान को लेकर संबंधित उपायुक्तों को निर्देश देते हुए उन क्षेत्रों में अधिक जांच का जोर दिया गया है जहां संक्रमण अधिक है। पिछले अभियान में कम पॉजिटिवटी रेट वाले क्षेत्रों में अधिक जांच हो गई थी। साथ ही वृद्ध एवं अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की अधिक जांच का निर्देश दिया गया है। इस अभियान के तहत हाट-बाजारों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों आदि की जांच पर अधिक जोर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.