पानी को लेकर हमला करने के चार अभियुक्तों को नहीं मिली जमानत
रांची : पानी को लेकर हमला करने के चार अभियुक्तों को जमानत नहीं मिली। न्यायिक दंडाधिकार
रांची : पानी को लेकर हमला करने के चार अभियुक्तों को जमानत नहीं मिली। न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार की अदालत ने अभियुक्त कृष्ण राय, लालू कुमार, नीरज कुमार, हीरालाल राय की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। चारों 22 मई से जेल में हैं। अभियुक्तों के खिलाफ 19 मई को बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनपर आरोप है कि बरियातू थाना क्षेत्र के पटना खटाल निवासी ओम प्रकाश राय के घर पर 25-30 लोग हमला कर दिए। इससे एक बच्ची का दांत टूट गया और ओम प्रकाश का हाथ टूट गया। कई लोगों का सिर भी फट गया था।
--
मध्य रात्रि भीड़ गए थे दो पक्ष :
पानी को लेकर दो पक्ष मध्य रात्रि एक दूसरे से भिड़ गए थे। एक दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला किया था। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर से बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें एक पक्ष शंटू कुमार और दूसरा पक्ष ओम प्रकाश राय शामिल थे। शंटू कुमार की ओर से 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है, जबकि भगवान दयाल राय की ओर से 6 लोगों के खिलाफ नामजद है। पानी भरने को लेकर शंटू कुमार के परिवार और भगवान दयाल राय के परिवार के बीच विवाद हुआ। दोनों पहले पानी भरने को लेकर तू-तू मैं-मैं करने लगे। धीरे-धीरे विवाद बढ़ा और दोनों परिवार के पुरुष निकल गए। फिर दोनों पक्ष की ओर से लाठी-डंडा निकल गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें शंटू कुमार पक्ष की ओर से 5 लोग घायल हुए, जबकि भगवान दयाल राय की ओर से 2। देर रात पुलिस को सूचना मिली, तो मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराई थी।