झारखंड लोहरदगा के पेशरार टांगी से काटकर दंपती की हत्या, पुलिस अनुसंधान जारी
लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती पेशरार थाना क्षेत्र के पुतरार गांव में टांगी से काटकर दंपती की हत्या कर दी गई है। मामले में पेशरार थाना पुलिस मृतक दंपति के पुत्र से पूछताछ कर रही है। हत्या की इस घटना की पुष्टि एसपी प्रियंका मीना ने की है।
लोहरदगा (जागरण संवाददाता)। लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती पेशरार थाना क्षेत्र के पुतरार गांव में टांगी से काटकर दंपती की हत्या कर दी गई है। मामले में पेशरार थाना पुलिस मृतक दंपति के पुत्र से पूछताछ कर रही है। हत्या की इस घटना की पुष्टि एसपी प्रियंका मीना ने की है। सुदूरवर्ती घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से सूचना मिलने के बाद पुलिस सतर्कता के साथ कदम बढ़ा रही है।
हत्या की इस घटना को डायन बिसाही के संदेह में अंजाम देने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक पुलिस की ओर से नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर रामसेवक भगत और उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल तक नहीं पहुंची है। पुलिस आपसी रंजिश और डायन बिसाही सहित अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अभी शव बरामद नहीं कर सकी है।