Move to Jagran APP

Coronavirus Alert चीन से रांची लौटे दो छात्रों की हुई जांच, शंघाई में कर रहे पीएचडी की पढ़ाई

Coronavirus Alert चीन के शंघाई से लौटे इस अतिखतरनाक वायरस से पीड़ि‍त 2 मरीजाें का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। रिम्‍स ने ब्‍लड सैंपल पुणे भेजा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 06:19 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 08:21 PM (IST)
Coronavirus Alert चीन से रांची लौटे दो छात्रों की हुई जांच, शंघाई में कर रहे पीएचडी की पढ़ाई
Coronavirus Alert चीन से रांची लौटे दो छात्रों की हुई जांच, शंघाई में कर रहे पीएचडी की पढ़ाई

रांची, जेएनएन। Coronavirus Alert चीन के खतरनाक कोरोना वायरस को लेकर देशभर में जारी अलर्ट के बीच चीन से आने वाले लोगों और सामान की भी सघन जांच हो रही है। शुक्रवार को चीन के शंघाई से रांची आए दो छात्रों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। दोनों छात्र चीन के शंघाई में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें एक रांची के कांके और दूसरा बाजरा इलाके का रहने वाला है।

loksabha election banner

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर रांची में हुई जांच, पुणे भेजे गए रक्त के नमूने

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दोनों छात्रों के शंघाई से दिल्ली होते हुए रांची आने की सूचना रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी थी। इसके बाद रांची एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल टीम ने स्टेट आइडीएसपी (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम)को इसकी जानकारी दी। रांची पहुंचने पर दोनों की जांच की गई। इसके बाद से लगातार उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

रांची स्थित रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दोनों के खून के नमूने जांच के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं। चूंकि दोनों चीन से होकर यहां पहुंचे, इसलिए एहतियातन कोरोना वायरस की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना वायरस के होने या न होने की पुष्टि की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर दोनों में कोरोना वायरस से संबंधित कोई लक्षण भी नहीं दिखा है। संदिग्ध मरीज का मोबाइल नंबर, नाम व पता लेकर सर्विलांस टीम लगातार उनपर नजर रख रही है।

झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना है। इस अतिखतरनाक वायरस से पीड़ि‍त मरीज का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। मामले की गहन जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति चीन के शंघाई से लौटा था। बीमार होने पर इलाज के लिए रांची के रिम्स पहुंचा। यहां डॉक्‍टरों ने उसके खून का सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा है। हालांकि अब तक कोराेनावायरस मिलने की पुष्टि बाकी है। झारखंड के सबसे बड़े अस्‍पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्‍थान, रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस से पीड़‍ित मरीजों के लिए पांच अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है।

रांची एयरपोर्ट पर मिले कोरोना वायरस के दो संदिग्ध

कोरोना वायरस के दो संदिग्ध रांची में मिले हैं। दोनों संदिग्ध चीन के शंघाई में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। रांची के कांके और बाजरा इलाके के रहने वाले दोनों संदिग्ध फिलहाल डॉक्‍टरों की देखरेख में हैं। दोनों के खून का नमूना लेकर जांच के लिए पुणे भेजा गया है। पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान से ब्लड सैंपल की जांच का रिपोर्ट अभी नहीं मिला है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना वायरस का की पुष्टि की जा सकेगी। बता दें कि रांची एयरपोर्ट को दिल्ली एयरपोर्ट ने सूचना देते हुए बताया कि चीन से दो छात्र रांची के लिए रवाना हुए हैं, जिसके बाद रांची एयरपोर्ट ने संज्ञान लेते हुए रिम्स को सूचना दी, जिसके बाद रिम्स प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों के ब्लड सैंपल कलेक्‍ट करते हुए संदिग्‍ध मरीजों का खून जांच के लिए पुणे भेजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.