Move to Jagran APP

Coronavirus Jharkhand: कोराना का पहला केस आते ही एक दिन में 133 जांच, खौफ में झारखंड; जानें ताजा हाल

Coronavirus Jharkhand मलेशिया की मुस्लिम महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद झारखंड में दहशत का माहौल है।शहरों में कोरोना का खौफ साफ दिख रहा है। आज कम लोग सड़कों पर निकले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 09:43 AM (IST)
Coronavirus Jharkhand: कोराना का पहला केस आते ही एक दिन में 133 जांच, खौफ में झारखंड; जानें ताजा हाल
Coronavirus Jharkhand: कोराना का पहला केस आते ही एक दिन में 133 जांच, खौफ में झारखंड; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus Jharkhand रांची में कोरोना का पहला पाजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को रिकॉर्ड 133 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इनमें से एमजीएम, जमशेदपुर में 42 लोगों की हुई जांच की रिपार्ट आ गई है। सभी रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, रांची के रिम्स में 72 लोगों की हुई जांच की रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक नहीं आई थी।

loksabha election banner

यहां जिन 72 लोगों की जांच हुई उनमें 37 हिंदपीढ़ी के हैं। इधर, देर रात पश्चिमी सिंहभूम से 35 लोगों के सैंपल जांच के लिए एमजीएम भेजे गए। बता दें कि अब तक कुल 423 लोगों की जांच हुई है जिनमें  एक की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव मिली थी। इधर, चीन, इटली आदि देशों से झारखंड लौटे लोगों की संख्या 1354 हो गई है। ये सभी आइसोलेशन में रखे गए हैं जिनमें से 247 लोगों का 28 दिनों का आइसोलेशन पीरियड खत्म हो गया है।

रांची के हिंदपीढ़ी की बड़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया की मुस्लिम महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद झारखंड में दहशत का माहौल है। हर शहर में कोरोना का खौफ साफ दिख रहा है। अब पहले के मुकाबले कम लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। लॉक डाउन में लोगों का दूसरे शहरों में आना-जाना भी कम हो गया है।

रांची में कोराना का पहला पॉज‍िट‍िव मरीज मिलने के बाद दहशत, हिंदपीढ़ी में कर्फ्यू जारी
रांची में कोरोना पॉज‍िट‍िव मरीज म‍िलने के बाद लोग दहशत में हैं। शहर के गली मुहल्‍लों में लोग अपने घरों से नहीं निकले। कम हो रही आवाजाही। सब्‍जी मंड‍ियों में शारीरिक दूरी का लोग नहीं कर रहे हैं पालन। सब्‍जी खरीदने बड़ी संख्‍या में पहुंच गए लोग। प्रशासन ने संभाला मोर्चा।

रिम्स में 70 सैंपलों की हुई जांच

रांची के रिम्स में आज अन्य दिनों की अपेक्षा सबसे अधिकतम 70 सैंपलों की जांच हो रही है। अभी जांच प्रक्रिया चल रही हैं। देर रात तक रिपोर्ट आएगी। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हिंदपीढ़ी इलाके के भी कई लोगों के सैंपल की जांच की जा रही है। इस दौरान राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में सन्‍नाटा पसरा है। यहां बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किया गया है। रांची नगर निगम की टीम ने गली व मुहल्‍ले को बुधवार को सैन‍िटाइज किया।

कोरोना संक्रमित मलेशियाई महिला के संपर्क में आने वाले 23 किए गए क्वारंटाइन
कोरोना संक्रमित मलेशियाई महिला के संपर्क में आने वाले हिंदपीढ़ी के 23 लोगों को पुलिस प्रशासन ने क्वारंटाइन किया है। सभी को प्रशासन ने खेलगांव  स्थित आइसोलेशन होम भेजा  है। प्रशासन ने कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले 29 लोगों की सूची बनाई थी। हालांकि अब तक 23 लोग ही मिल सके। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इनके अलावा कई अन्य लोग ऐसे हैं जो इनके संपर्क में आए। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।

तबलीगी मरकज से लौटे लोगों को भेजा रिम्स

रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 11 लोग दिल्ली में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। प्रशासन ने मरकज में शामिल सभी 11 लोगों को केशा गांव बुलाकर वहां से बस द्वारा रिम्स भेजा।जमात में शामिल होने की खबर से बेड़ो हड़कंप मच गया है। उधर कोडरमा के जलवाबाद में तबलीगी जमात के 15 लोगों को पुलिस ने बरामद कर क्वॉरेंटाइन के लिए भेजा है। ये लोग मार्च के पहले सप्ताह में कोलकाता से आए थे।

क्वारंटाइन केंद्र से गायब मिले 6 लोग, होगी प्राथमिकी
श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने केंद्र का निरीक्षण किया। गायब सभी छह के विरुद्ध उपायुक्त ने प्राथमिकी का निर्देश दिया है। मामले में संज्ञान लेते हुए डीसी ने मुखिया की वित्तीय शक्ति निलंबित करने को ले विभाग को पत्र लिखने का निर्देश दिया है। इस बीच नोडल कर्मी का अनुबंध निलंबित कर उन्‍हें सेवामुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान बुधवार को कवारंटाइन केंद्र के बाहर ताला लटका मिला। एसडीओ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार को इसके लिए जमकर फटकार लगाई। 

मस्जिदों में विदेशियों के रहने की सूचना पर चितरपुर की कई मस्जिदों की हुई जांच
इधर रामगढ़ में नेपाल से आए मौलाना सहित तीन मौलवियों को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।  बरकाकाना मस्जिद में छापेमारी कर चार संदिग्ध लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया।

दूसरे प्रदेश से आए लोगों को जांच के लिए भेजा अस्पताल
लोहरदगा  में कैरो के उतका गांव में 13 दिन पहले चंडीगढ़ व पानीपत से आए लोगों को बीडीओ ने जांच के लिए कुडू अस्पताल भेजा है।

दो मस्जिदों में छापेमारी के दौरान दूसरे जिलों से आए कुल 26 मिले
सिमडेगा  में दो मस्जिदों में पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। यहां दूसरे जिलों से आए कुल 26 लोगों को मध्य विद्यालय के स्कूल भवन में क्वारंटाइन किया गया। इनमें 15 लोग इरबा रांची तथा 11 लोग लोहरदगा के रहने वाले बताए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.