Move to Jagran APP

Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना के 3 नए मामले, अबतक एक की मौत; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus ALERT रांची के हिंदपीढ़ी हजारीबाग तथा कोडरमा में एक-एक मरीज मिला है। सैंपल जांच में तीनों संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी को आइसोलेट किया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 07:08 PM (IST)
Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना के 3 नए मामले, अबतक एक की मौत; जानें ताजा हाल
Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना के 3 नए मामले, अबतक एक की मौत; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus Jharkhand News Update कोरोना के तीन नए पॉज‍िट‍िव केस मिलने  के बाद झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्‍या 17 तक पहुंच गई है। रांची, हजारीबाग और कोडरमा में कोरोना के तीन और नए मरीज मिले हैं। रांची के हिंदपीढ़ी, हजारीबाग तथा कोडरमा में एक-एक मरीज मिला है। सैंपल जांच में तीनों कोरोना पाॅज‍िट‍िव पाए गए।

loksabha election banner

हिंदपीढ़ी में एक और पॉजिटिव, रांची में संख्‍या हुई 8

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में एक और पॉजिटिव मामला मिला। इसके साथ ही रांची में कोरोना संक्रम‍ितों की संख्या 8 पहुंच चुकी। जानकारी के अनुसार रांची का 8वां पॉजिटिव केस की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री पॉजिटिव परिवार के  साथ थी। पॉजिटिव परिवार के सदस्यों के संपर्क में आने से संक्रमण फैला है। बुधवार देर रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद अगले दिन जिला प्रशासन व मेडिकल की टीम ने उन परिवार के संपर्क में आए 18 संदिग्ध का सैंपल लिया था। शुक्रवार को जांच किए गए सैंपल में एक और की पुष्टि हुई। इधर रांची के हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से पुलिस प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है, हर संक्रमित का ओरिजिन ढूंढना और उससे संक्रमित लोगों को ढूंढना मुश्किल हाे रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन मरीज के संपर्क में आने वालों लोगों को क्‍वारंटाइन करने में जुटा है। 

हिंदपीढ़ी में 72 घंटे का विशेष लॉकडाउन आज होगा समाप्‍त

कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के लिए जारी 72 घंटे का विशेष लॉकडाउन आज, शनिवार को समाप्‍त होगा। यहां कुल 8 कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद सरकार और प्रशासन की क्षेत्र पर खास नजर है। विशेष लॉकडाउन की अवधि समाप्‍त होने के बाद सरकार और प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। 

हजारीबाग में दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस

हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र से ही ताजा मामला सामने आया है, पहला कोरोना संक्रमित भी विष्णुगढ़ का ही था, 32 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर गिरिडीह के सरिया सेे 23 मार्च को ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो कर विष्णुगढ़ पहुंचा था, पहले संक्रमित व्यक्ति से कुछ दूर पर ही इसका गांव है। संक्रमि‍त पाए गए व्‍यक्‍ति‍ की पूरी ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री, अब तक क‍ितनों को संक्रमण फैलने के खतरे पर नजदीकी नजर रखी जा रही है 

कोडरमा में पहला कोरोना पॉज‍िट‍िव केस

कोडरमा में कोविड 19 का पहला मामला शनिवार को मिला। संक्रमित व्यक्ति गिरिडीह जिला के राजधनवार प्रखंड का रहने वाला है। ट्रैवल हिस्ट्री केे मुताबिक यह  मुंबई से कोडरमा आया है। कोडरमा मेंं आइसोलेशन वार्ड में इसे भर्ती किया गया है।

ह‍िंदपीढ़ी में सफाईकर्मियो को मिलेगी पूरी सुरक्षा तभी जाएंगे क्षेत्र में

रांची के हिंदपीढ़ी में सफाईकर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने पर  मेयर आशा लकड़ा ने डीसी और एसएसपी को पत्र लिख एनफोर्समेंट टीम के साथ-साथ मोटरसाइकिल दस्ता उपलब्ध कराने को कहा है।  मेयर ने पत्र में यह भी लिखा है कि सफाईकर्मियों को सुरक्षा नही दी गई तो संबंधित क्षेत्रों में सफाईकर्मियों की टीम नही जाएगी।

झारखंड में कोरोना के 3 नए मरीज मिले

झारखंड में कोरोना के फिर से 3 नए मरीज मिले हैं, शनिवार को एक बार फिर कोरोना के तीन पॉजिटिव केस सामने आए| कोरोना के तीन और मरीजों में, रांची के हिंदपीढ़ी, हजारीबाग तथा कोडरमा में एक-एक पॉजिटिव केस सामने आया है| इस तरह झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हो गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने तीन नए मामले मिलनेे की पुष्टि की है। राज्य में तीन और मरीज की पुष्टि के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है, पहली बार कोडरमा में कोरोना का मरीज मिला है।

राज्य के कई जिलों में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की गति काफी धीमी है। स्थिति यह है कि राज्य के चार जिले ऐसे हैं जहां 20 से भी कम लोगों की अबतक जांच हो पाई है। तीन जिले ऐसे भी हैं जहां दस या इससे भी कम लोगों की जांच हो पाई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां जांच के लिए सैंपल लेने की गति काफी धीमी है। साथ ही ये जिले रांची और जमशेदपुर से काफी दूर हैं जहां अभी तक जांच की सुविधा उपलब्ध है। राज्य में जांच किट की कमी से भी जांच की गति नहीं बढ़ रही है।

इधर, शुक्रवार को कुल 242 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए रांची के रिम्स और जमशेदपुर के एमजीएम भेजे गए। खबर लिखे जाने तक इनकी रिपोर्ट नहीं आई थी। अबतक कुल 1,681 लोगो की जांच हुई है जिनमें 1,326 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 341 लोगों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है जिनमें शुक्रवार को लिए गए 242 सैंपल भी शामिल है। राज्य के आठ जिले ऐसे हैं, जहां कोई भी रिपोर्ट लंबित नहीं है। इन जिलों में सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

झारखंड में अबतक 14 कोरोना मरीज

झारखंड में अभी तक कोरोना के 14 मरीज मिले हैं जिनमें से एक की मृत्यु हो गई है। रांची में सात, बोकारो में छह तथा हजारीबाग में एक मरीज मिले हैं। अच्छी बात यह है कि शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक कोई नया मरीज नहीं मिला था। 

दो ही जगह जांच सुविधा उपलब्ध

राज्य में अभी तक रिम्स और एमजीएम में ही जांच की सुविधा उपलब्ध है। रिम्स में जांच के लिए दो मशीनें लगी हैं जबकि एमजीएम में एक। राज्य सरकार ने पीएमसीएच में भी जांच की तैयारी कर ली है। वहां मशीनें भी लगा दी गई हैं लेकिन अभी तक आइसीएमआर से जांच की अनुमति नहीं मिल पाई है। वहीं,  आइसीएमआर ने इटकी यक्ष्मा अस्पताल को भी जांच की अनुमति नहीं दी। दूसरी तरफ, राज्य में एक भी निजी लैब को जांच की अनुमति नहीं है। 

इन जिलों में 20 से कम जांच

  1. दुमका : 06
  2. साहिबगंज : 06
  3. जामताड़ा : 10
  4. लातेहार : 17
  5. सरायकेला खरसावां : 17
  6. कोडरमा  : 18
  7. गढ़वा : 18 

इन जिलों में रिपोर्ट लंबित नहीं

गढ़वा, कोडरमा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, दुमका तथा पाकुड़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.