Move to Jagran APP

Coronavirus Update: अबतक 1111 लोगों की कोरोना जांच, 4 पॉजिटिव-957 निगेटिव, 150 को रिपोर्ट का इंतजार; जानें ताजा हाल

Coronavirus Jharkhand News Update झारखंड में अबतक कुल 1111 लोगों की जांच हुई है। इनमें 957 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 150 लोगों की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 07:35 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 12:25 PM (IST)
Coronavirus Update: अबतक 1111 लोगों की कोरोना जांच, 4 पॉजिटिव-957 निगेटिव, 150 को रिपोर्ट का इंतजार; जानें ताजा हाल
Coronavirus Update: अबतक 1111 लोगों की कोरोना जांच, 4 पॉजिटिव-957 निगेटिव, 150 को रिपोर्ट का इंतजार; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus Jharkhand News Update झारखंड में मंगलवार को कुल 107 लोगों के सैंपल जांच के लिए रिम्स, रांची तथा एमजीएम, जमशेदपुर भेजे गए। इनकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। झारखंड में अबतक कुल 1,111  लोगों की जांच हुई है। इनमें 957 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 150 लोगों की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है। इनमें 107 ऐसे सैंपल भी हैं जो मंगलवार को जांच के लिए भेजे गए। बता दें कि झारखंड में कोरोना के अबतक चार मरीज मिले हैं। मंगलवार को खबर लिखे जाने तक कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला था। 

loksabha election banner

सरकार ने झोंकी ताकत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक कोरोना वायरस के संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है एवं उनका कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है। इस क्रम में अभी तक 1076 लोगों के सैंपल को टेस्ट किया गया जिसमें 4 लोग पॉजिटिव पाए गए एवं 912 लोग नेगेटिव मिले हैं अभी भी 160 लोगों का टेस्ट प्रतीक्षा में है। रांची के 2, हजारीबाग का 1 और बोकारो का 1 व्यक्ति का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना से बचाव के लिए राज्य में 3,734 के क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 15,544 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। वही 1,33,435 लोग होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं । अभी तक 21,250 लोगों ने अपना क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया।

कंट्रोल रूम में अब तक 5,937 शिकायतें

राज्य सरकार द्वारा झारखंड के सभी लोगों के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वह इस महामारी से बचे रहें और कोई भी व्यक्ति जो झारखंड का हो वह राज्य के बाहर भी भूखे ना रहे। इसके साथ ही राज्य में अन्य राज्यों के वे लोग जो लॉक डाउन  की वजह से अपने घर वापस नहीं जा सके उनके लिए भी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष में अब तक 5,937 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 2,830 शिकायतों का समाधान किया जा जा चुका है। खाद्य आपूर्ति से संबंधित 1,629 ,  चिकित्सा संबंधित 401, विधि व्यवस्था से संबंधित 273, झारखंड में फसे 218  एवं 74 अन्य शिकायतों का समाधान कर लिया गया है। शेष शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा रही है।

दाल भात केंद्रों पर मुफ्त भोजन

खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अप्रैल का शत प्रतिशत एवं मई का 71. 67% अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। 1,00,890 लोगों तक विभाग द्वारा अनाज पहुंचा दिया गया है वहीं नन पीडीएस के तहत 1,05,001 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। दाल भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक 15,08,794 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है। विभाग द्वारा 32,253 लोगों तक विशेष राहत सामग्री के पैकेट पहुचाये गए हैं। एनजीओ एवं वोलेंटियर के 734 टीम द्वरा 7,06,570 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है। वहीं प्रवासी मजदूरों के लिए 418  राहत कैम्प में 74,593 मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है।

अब तक 13,53,776 पेंशन धारकों को उनका पेंशन दे दिया गया है। विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से अब तक 4,923 जगहों पर 4,74,430 मजदूरों के फंसे होने की सूचना राज्य सरकार को प्राप्त हुई जिनमें से 4552 जगहों पर 3,18,317 मजदूरों के लिए खाने  एवं रहने का बंदोबस्त कर दिया गया है।

अबतक किस जिले में कितनी जांच

जिला  -   सैंपल -   पॉजिटिव - निगेटिव  -  रिपोर्ट प्रतीक्षारत

पलामू प्रमंडल

  1. गढ़वा  18  00  13  05
  2. पलामू  34  00  30  04
  3. लातेहार 13  00  12  01

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

  1. चतरा  23   00  23  00
  2. हजारीबाग  76  01  71  04
  3. गिरिडीह  17  00  17  00
  4. कोडरमा  18  00  18  00
  5. धनबाद  124  00  102  22
  6. बोकारो  62  01  33  28
  7. रामगढ़  21   00  21  00

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल

  1. रांची (रिम्स) 320  02  271  47
  2. लोहरदगा  25   00   16  09
  3. गुमला  10  00  10  00
  4. सिमडेगा 37  00  37   00
  5. खूंटी 15  00  15    00

कोल्हान प्रमंडल

  1. पश्चिमी सिंहभूम  43  00  43 00
  2. सरायकेला खरसावां 14  00  13  01
  3. पूर्वी सिंहभूम (एमजीएम)  168 00  153  15

संताल प्रमंडल

  1. देवघर 29  00   26  03
  2. जामताड़ा  04  00  04  00
  3. दुमका 06  00  03  03
  4. गोड्डा  09  00 09  00
  5. पाकुड़ 20  00   13  07
  6. साहिबगंज  05  00  04  01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.