Move to Jagran APP

Tablighi Jamaat: अस्‍पताल से भागे नेपाल से लौटे 24 जमाती, नीचे से ऊपर तक हड़कंप

Tablighi Jamaat 24 लोग धर्म प्रचार के लिए नेपाल गए थे। 16 फरवरी को घर लौटे थे। इनमें जिला मुख्यालय के मदरसा रोड गुर्दी रंका थाना क्षेत्र के खपरो मानपुर के लोग शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 07:41 AM (IST)
Tablighi Jamaat: अस्‍पताल से भागे नेपाल से लौटे 24 जमाती, नीचे से ऊपर तक हड़कंप
Tablighi Jamaat: अस्‍पताल से भागे नेपाल से लौटे 24 जमाती, नीचे से ऊपर तक हड़कंप

गढ़वा, जेएनएन।  Tablighi Jamaat सदर अस्पताल में शुक्रवार को जिले के बाहर से घर आए 24 लोग बिना जांच कराए ही भाग गए। वे सभी लोग जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार उक्त 24 वे लोग धर्म प्रचार के लिए नेपाल चले गए थे। वहां से 16 फरवरी को घर लौटे थे। इनमें जिला मुख्यालय के मदरसा रोड, सदर थाना क्षेत्र के गुर्दी, रंका थाना क्षेत्र के खपरो मानपुर आदि गांवों लोग शामिल हैं।

loksabha election banner

इनलोगों के बारे में जानकारी होने पर रैपिड रिस्पांस टीम व पुलिस बल द्वारा आज दोपहर में स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। उस दौरान सदर अस्पताल के तीन ओपीडी में जिले के बाहर से आए मरीजों की जांच की जा रही थी। तब तीनों ओपीडी में लंबी कतारों में लोग खड़े थे। बताया गया कि यह स्थिति देखकर उन 24 लोगों का कहना था कि वे लोग लाइन में खड़े नहीं होंगे। उन्हें स्वास्थ्य जांच जल्द करा दिया जाए। इसके पश्चात वे सभी लोग सदर अस्पताल में कुछ देर रुकने के बाद वहां से बिना स्वास्थ्य जांच कराए ही खिसक गए। 

मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के लोगों द्वारा ऐसे किसी भी व्यक्ति को नहीं लाया गया है और न ही इनलोगों के भागने को लेकर प्रशासन के लोगों ने ही मुझे जानकारी दी है। डॉ एनके रजक, सिविल सर्जन, गढ़वा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.