Move to Jagran APP

Dhanbad Corona Update: धनबाद में आज फिर 6, कोडरमा-सरायकेला में 4 कोरोना पॉजिटिव मिले, झारखंड में 54

Coronavirus in Dhanbad News Update झारखंड में रविवार को फिर से 54 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 15 कोरोना संक्रमित जमशेदपुर में मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 05:03 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 07:30 PM (IST)
Dhanbad Corona Update: धनबाद में आज फिर 6, कोडरमा-सरायकेला में 4 कोरोना पॉजिटिव मिले, झारखंड में 54
Dhanbad Corona Update: धनबाद में आज फिर 6, कोडरमा-सरायकेला में 4 कोरोना पॉजिटिव मिले, झारखंड में 54

रांची, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus Cases News Update झारखंड में रविवार को फिर से 54 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 15 कोरोना संक्रमित जमशेदपुर में मिले हैं। यहां अब कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है। आज के ताजा मामलों में लोहरदगा में 10, धनबाद में 6, रांची में 5, कोडरमा व सरायकेला में 4-4, पलामू व सिमडेगा में 2-2, देवघर, गिरिडीह, खूंटी, बोकारो, पाकुड़ और साहिबगंज में एक-एक नए केस मिले हैं। आज के कोरोना वायरस संक्रमितों के साथ ही राज्‍य में अबतक मिले कोरोना मरीजों की संख्‍या 2807 पर  पहुंच गई है।

loksabha election banner

पाकुड़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव

30 जून को सदर प्रखंड पाकुड़ से मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग (संपर्क खोज) में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा जुड़ा हुआ है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग में कई लोगों को चिन्हित किया गया है। जिनका सैंपल संग्रह किया गया। इनमें से केवल एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या  छह है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को कोविड-19  मैनेजमेंट हॉस्पिटल रिंचीं, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कर दिया है। जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा समुचित इलाज चल रहा है।

कांटेक्ट ट्रेसिंग में कई लोगों का किया गया चिन्हित

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से ही जिला प्रशासन सभी एतिहादन कदम व गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों - प्रोटोकॉल का अनुपालन कर रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान कई लोगों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा संग्रह किया गया। जांच में केवल एक व्यक्ति का रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आया है। जिसका इलाज कोविड-19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल में चल रहा है।

कोरोना पॉजिटिव मरीज का कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। चिन्हित व्यक्तियों का सैंपल संग्रह कर जांच के लिए भेजा जा रहा है।

झारखंड में रविवार को मिले 54 कोरोना मरीज

  1. पूर्वी सिंहभूम में 15
  2. लोहरदगा में दस
  3. धनबाद में छह
  4. रांची में पांच
  5. कोडरमा में चार
  6. सरायकेला में चार
  7. पलामू में दो
  8. सिमडेगा में दो
  9. देवघर में एक
  10. खूंटी में एक
  11. गिरिडीह में एक
  12. पाकुड़ में एक
  13. बोकारो में एक
  14. साहिबगंज में एक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.