Move to Jagran APP

Coronavirus Update: झारखंड में अब तक राहत, 196 संदिग्‍धों में 190 नेगेटिव; देखें आज की रिपोर्ट

Coronavirus Update आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अब तक 196 संदिग्‍धों की सैंपल जांच हुई है। जिसमें 190 रिपोर्ट नेगेटिव मिले हैं। रविवार को 17 संदिग्‍धाें के सैंपल की जांच की गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 11:41 PM (IST)
Coronavirus Update: झारखंड में अब तक राहत, 196 संदिग्‍धों में 190 नेगेटिव; देखें आज की रिपोर्ट
Coronavirus Update: झारखंड में अब तक राहत, 196 संदिग्‍धों में 190 नेगेटिव; देखें आज की रिपोर्ट

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Coronavirus Update झारखंड के लिए रविवार को भी राहत भरी खबर है। अब तक एक भी कोरोना संक्रमित मरीज प्रदेश में नहीं मिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अब तक 196 संदिग्‍धों की सैंपल जांच हुई है। जिसमें 190 रिपोर्ट नेगेटिव मिले हैं। रविवार को 17 संदिग्‍धाें के सैंपल की जांच की गई। इसमें 11 के रिपोर्ट ने‍गेटिव मिले। जबकि छह संदिग्‍धों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

loksabha election banner

अब तक 196 लोगों की जांच 190 की रिपोर्ट नेगेटिव

झारखंड में अभी तक कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। यहां अबतक कुल 196 लोगों के सैंपल की जांच हुई जिनमें 190 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को राज्य में कुल 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 11 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को रिम्स, रांची में 04, एमजीएम, जमशेदपुर में 05, हजारीबाग में 07 तथा जामताड़ा में 01 सैंपल की जांच की गई। रिम्स और हजारीबाग में लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। एमजीएम और जामताड़ा की रिपोर्ट आनी बाकी है।

लॉक डाउन का अनुपालन जरूरी

राज्य में भले ही अभी तक कोरोना का कोई मरीज न मिला हो, लेकिन अभी भी इसे लेकर काफी सतर्कता जरूरी है। जानकारों का कहना है कि कोरोना वायरस का लक्षण 14 दिनों तक सामने नहीं आता। ऐसी स्थिति में संपूर्ण लॉक डाउन तथा शारीरिक दूरी के नियमों का सख्ती से अनुपालन जरूरी है। हाल के दिनों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित राष्ट्रों और राज्यों से झारखंड लौटे हैं। ऐसे में लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से अनुपालन करना सभी के लिए जरूरी है।

अबतक कहां कितने लोगों की जांच

  1. रिम्स, रांची : 83
  2. एमजीएम, जमशेदपुर : 75 बोकारो : 06
  3. पश्चिमी सिंहभूम : 03
  4. सरायकेला खरसांवा : 04 हजारीबाग : 10
  5. लातेहार : 01
  6. सिमडेगा : 02
  7. धनबाद : 03
  8. देवघर : 04
  9. मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम : 01
  10. पलामू : 02
  11. खूंटी : 01
  12. जामताड़ा : 01

दूसरे देशों से लौटे 1031 पर लगातार निगरानी

चीन, नेपाल तथा अन्य देशों  से झारखंड लौटे  यात्रियों की संख्या 1031 हो गई है। इन लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इनमें से 203 लोगों का 28 दिनों का आइसोलेशन पीरियड खत्म हो गया है। इधर, अबतक 453 लोग अस्पतालों में  क्वारेंटाइन में रखे गए हैं।

रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में बढ़ाई जाएगी बेड की संख्या, जांच की क्षमता का भी होगा विस्तार 

रिम्स के ट्रामा सेंटर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी, मरीजों की जांच क्षमता में भी विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवारको ट्रामा सेंटर में मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड के निरीक्षण के क्रम में इस बाबत निर्देश दिया है। फिलहाल ट्रामा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में 100 बेड और इमरजेंसी के लिए 14 वेंटीलेटर की सुविधा है। मुख्यमंत्री ने एक हजार बेड कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड में चौबीस घंटे तैयार रखने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिंह से तैयारियों के बाबत पूरी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। सीएम ने स्पष्ट कहा कि रिम्स में अगर कोरोना वायरस का कोई भी मरीज आता है तो उसकी जांच और इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल जी तिवारी मौजूद थे।

वर्तमान में हर दिन 180 मरीजों के जांच की है क्षमता

रिम्स डायरेक्टर ने सीएम को बताया कि फिलहाल हर दिन 180 मरीजों के जांच की क्षमता है। जांचों की क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आने वाले सभी संदिग्ध मरीजों की जांच की जाए और जिन्हें चिकित्सा सुविधा की जरुरत हो उन्हें तत्काल मुहैया कराई जाए।

हेल्प डेस्क और स्क्रीनिंग रुम की सुविधा

रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। कोरोना वायरस के आने वाले संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए अलग से स्क्रीनिंग रूम भी है। निदेशक ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरुप आइसोलेशन वार्ड को तैयार किया गया है।

आज भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का रूप लेता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले आ रहे हैं। जहां तक झारखंड की बात है, यहां अभी तक कोरोना पॉजिटिव का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अगर किसी तरह की मुसीबत आती है तो उससे बचाव को लेकर सरकार के स्तर पर मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.