विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना के 2 और मरीज मिले, 105 पर आंकड़ा; जानें ताजा हाल

By Alok ShahiEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2020 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 08:39 AM (IST)

Coronavirus Jharkhand News Update झारखंड में मंगलवार को दो कोराना मरीज मिले। सोमवार को दिनभर में रिकॉर्ड 20 कोरोना मरीज मिले थे ये सभी मामले राजधानी रांची के हैं।

Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना के 2 और मरीज मिले, 105 पर आंकड़ा; जानें ताजा हाल
Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना के 2 और मरीज मिले, 105 पर आंकड़ा; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus Jharkhand News Update कोरोना वायरस महामारी ने झारखंड को बुरी तरह अपने जकड़न में ले लिया है। अब यहां रोज बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार को रांची में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव ये दोनों युवक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। इससे पहले सोमवार को एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद इस बीमारी का खौफ सूबे के हर कोने में बढ़ता ही जा रहा है। अब तक रांची में अकेले 77 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है।

कोरोना वायरस से बुरी तरह घिरते जा रहे झारखंड में हालात बदतर होते जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को एक दिन में 20 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार हो गया है। अबतक झारखंड में 103 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है। आज की जांच में एक दारोगा, एक एंबुलेंस चालक और एक सफाईकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। पहली बार कोई पुलिसकर्मी संक्रमित हुआ है। इससे पहले सदर अस्‍पताल के चार नर्स, गार्ड, जिला परिषद का ड्राइवर और एक सफाईकर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

इधर सोमवार को रांची के इटकी टीबी सेंटर में सैंपल जांच में अभी-अभी 12 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। ये सभी मामले राजधानी रांची के हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में 6 हिंदपीढ़ी, 3 इटकी और 3 बेडो के रहने वाले हैं। इसके साथ ही झारखंड में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 103 पर पहुंच गया है। इससे पहले दिन में कोरोना के 8 और नए मामलों की पहचान की गई थी। साेमवार को एक दिन में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने की है। इधर रिम्स कोरोना अस्पताल में भर्ती चार कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को हराने में सफलता पाई है। ये चारों मरीज अगले एक-दो दिन में अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया जाएगा।

आज के ताजा मामलों को जोड़कर राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 76 पर पहुंच गया है। जबकि झारखंड के 24 में से 10 जिले कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। बीते दिन जामताड़ा में भी एक कोरोना संक्रमित की पहचान की गई थी। राज्‍य सरकार की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनपर सतत निगरानी रखी जा रही है। झारखंड में अबतक 13 कोरोना संक्रमित मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं। जबकि दो संक्रमितों की कोरोना से मौत हो चुकी है।