Move to Jagran APP

Corona XE Variant: 10 गुणा तेज फैलता है ये वाला कोरोना, भारत में XE वेरिएंट की पुष्टि; अजीब हैं इसके लक्षण

Omicron XE Variant कोरोना की चौथी लहर आने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच भारत में जीनोम सिक्वेंसिंग करने वाली संस्‍था ने देश में कोरोना के XE वेरिएंट मिलने की पुष्टि की है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 04 May 2022 03:15 AM (IST)Updated: Wed, 04 May 2022 02:04 PM (IST)
Corona XE Variant: 10 गुणा तेज फैलता है ये वाला कोरोना, भारत में XE वेरिएंट की पुष्टि; अजीब हैं इसके लक्षण
Omicron XE Variant: कोरोना की चौथी लहर में XE वेरिएंट की पुष्टि हुई है। यह 10 गुणा अधिक संक्रामक है।

रांची, जेएनएन। Omicron XE Variant भारत में कोरोना वायरस के XE वेरिएंट की पुष्टि होने के बाद से तमाम हेल्‍थ एजेंसी और एक्‍सपर्ट्स की चिंता बढ़ गई है। इसके अजीब लक्षण ऐसे हैं कि संक्रमित होने के बाद भी मरीज को कुछ पता नहीं चलता। यह वेरिएंट आरटीपीसीआर जांच को भी बायपास करने या धोखा देने में सक्षम है। पेट दर्द, उल्‍टी से लेकर सिरदर्द भी इसके लक्षण में शामिल है। देश में जीनोम सिक्‍वेंसिंग को मॉनिटर करने वाली संस्था INSACOG ने XE वेरिएंट मिलने की पुष्टि करे हुए कहा है कि भारत में कोरोना का XE वेरिएंट आ चुका है। यह ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब वेरिएंट है, लेकिन ये वाला कोरोना दूसरे वेरिएंट के मुकाबले 10 गुणा तेजी से फैलता है। यह ज्‍यादा संक्रामक है।

loksabha election banner

कोरोना वायरस के नए XE वेरिएंट की भारत में एंट्री की पुष्टि करते हुए संस्‍थान ने अपने वीकली बुलेटिन में दावा किया है कि इसका पहला केस 19 जनवरी 2022 को ब्रिटेन में मिला था। इसके बाद वहां बेहद तेजी से संक्रमण फैला। अब भारत में कोरोना का XE वेरिएंट जैसा ज्यादा संक्रामक वेरिएंट मिलने से आने वाले दिनों में संक्रमण के नए मामलों में अधिक तेजी आ सकती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि XE वेरिएंट ओमिक्रॉन के BA.1 और BA.2 से ही मिलकर बना है। BA.2 के मुकाबले XE वेरिएंट 10 गुणा संक्रामक है। INSACOG के साप्‍ताहिक बुलेटिन में बताया गया है कि भारत में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के जो मामले सामने आ रहे हैं, उनमें ओमिक्रॉन (BA.2) ही ज्‍यादा प्रभावी है। यह डोमिनेंट वेरिएंट है, जो दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र समेत अन्‍य राज्‍यों में लगातार कोरोना संक्रमितों में मिल रहा है। XE वेरिएंट के बारे में हालांकि अबतक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह लोगों को ज्‍यादा नुकसान पहुंचा रहा है।

XE वेरिएंट के इन लक्षणों को जानें

स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का कहना है कि XE के म्यूटेशन को ओमिक्रॉन वेरिएंट की तरह ही ट्रैक किया जा रहा है। फिलहाल XE में कोई खतरनाक या नया लक्षण नहीं देखा गया है। इस वायरस से संक्रमित होने पर बुखार, गले में खरास, खांसी, जुकाम, नाक बहना, शरीर दर्द, सिरदर्द, त्वचा में जलन और पेट दर्द या डायरिया की शिकायत हो सकती है। हालांकि, एक्‍सपर्ट चेतावनी देते हैं कि एक नया सब वेरिएंट होने के चलते आगे स्थिति बदल भी सकती है। बताया गया है कि ओमिक्रॉन के XE वेरिएंट के म्यूटेशन में बदलाव के चलते यह मजबूत इम्यूनिटी से बच निकलता है। इसकी संक्रामकता भी पहले से ज्यादा बढ़ी है। कोरोना की पहली, दूसरी या तीसरी लहर की चपेट में आए लोगों में यह री-इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकता है।

XE वेरिएंट से कोरोना की चौथी लहर आने का खतरा

भारत में ओमिक्रॉन के BA.2 वेरिएंट के कारण ही कोरोना की तीसरी लहर आई थी। जनवरी 2022 में जब कोरोना पीक पर था, तब साढ़े तीन लाख मामले दर्ज किए गए थे। BA.1 और BA.2 से मिलकर बने XE वेरिएंट के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर XE वेरिएंट से कोरोना की चौथी लहर आती है, तो कोरोना संक्रमण के नए मामले बहुत तेजी से यथा 10 गुणा तेजी से बढ़ सकते हैं।

मुंबई और गुजरात में मिल चुका है XE वेरिएंट

जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के XE वेरिएंट का पहला केस मुंबई में मिला। जबकि एक और मामला गुजरात से सामने आया था। तब बताया गया था कि जिस 50 वर्षीय महिला में XE वेरिएंट की पुष्टि हुई थी, उसने कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज ली हुई थी। बावजूद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। ऐसे में सर्वाधिक चिंता की बात यह है कि कोरोना वैक्सीन की प्रतिरक्षा को भी XE वेरिएंट चकमा दे रहा है। इसलिए हमेशा सतर्क रहें। सुरक्षित रहें।

दैनिक जागरण आप सब से कोविड प्रोटोकाल संबंधी सुरक्षा एहतियात के अनुपालन का आग्रह करता है। मास्‍क अनिवार्य तौर पर पहनें। समय-समय पर हाथ धोते रहें। सार्वजनिक जगहों पर शारीरिक दूरी बनाए रखें। अब भी अगर कोरोना का टीका नहीं लिया है, तो सबसे पहले वैक्‍सीन लगवाएं। संभव हो तो रोग प्रतिरोधक क्षमता की मजबूती के लिए बूस्‍टर डोज भी लें। हम आपके नीरोग होने की कामना करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.