Move to Jagran APP

रांची में 97 केंद्रों पर आज होगा वैक्सीनेशन, अगर अब तक नहीं लगाया टीका तो जल्दी पहुंचे

राजधानी रांची के 97 केंद्रों पर गुरुवार को टीकाकरण की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसमें से 9 केंद्रों पर कोवैक्सीन लगेगी। बाकी केंद्रों पर कोविशील्ड लगाया जाएगा। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 11:45 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 11:45 AM (IST)
रांची में 97 केंद्रों पर आज होगा वैक्सीनेशन, अगर अब तक नहीं लगाया टीका तो जल्दी पहुंचे
रांची में 97 केंद्रों पर आज होगा वैक्सीनेशन। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची के 97 केंद्रों पर गुरुवार को टीकाकरण की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसमें से 9 केंद्रों पर कोवैक्सीन लगेगी। बाकी केंद्रों पर कोविशील्ड लगाया जाएगा। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अलग-अलग इलाकों में स्थानीय लोगों के सहयोग से रैली निकालकर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक कर रही है।

prime article banner

रांची के उपायुक्त छविरंजन तथा उप विकास आयुक्त विशाल सागर की ओर से अलग-अलग इलाकों का दौरा कर टीकाकरण की प्रक्रिया का लगातार जायजा लिया जा रहा है। 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग केंद्र बनाए गए। वही 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण के अलग केंद्र की व्यवस्था की गई है। फिलहाल आठ केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जा रही है। वही 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मोरहाबादी में कोवैक्सिन लग रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.