Move to Jagran APP

Jharkhand Vaccine Update: कोरोना वैक्‍सीन की चिकचिक खत्‍म, झारखंड पहुंची 10.23 लाख डोज

Jharkhand Vaccine Update झारखंड में कोरोना टीका की किल्लत दूर हो गई है। गुरुवार को कोवैक्सीन की दो लाख डोज मिलने के बाद शुक्रवार को सेरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की भी 1023800 डोज झारखंड पहुंच गई। शुक्रवार सुबह रांची एयरपोर्ट पर खेप पहुंचने के बाद जिलों को डिस्पैच किए गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 09:10 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 07:50 AM (IST)
Jharkhand Vaccine Update: कोरोना वैक्‍सीन की चिकचिक खत्‍म, झारखंड पहुंची 10.23 लाख डोज
Jharkhand Vaccine Update: झारखंड में दूर हुई टीके की किल्लत, कोरोना टीकाकरण अभियान में आएगी अब तेजी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Vaccine Update झारखंड में कोरोना टीका की किल्लत दूर हो गई है। गुरुवार को भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन की दो लाख डोज मिलने के बाद शुक्रवार को सेरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की भी 10,23,800 डोज झारखंड पहुंच गई। शुक्रवार को सुबह रांची एयरपोर्ट पर खेप पहुंचने के बाद सभी टीके सीधे नामकुम स्थित वेयर हाउस भेजे गए। वहां से टीके जिलों को डिस्पैच किए गए।

loksabha election banner

टीके की इतनी डोज मिलने के बाद झारखंड में फिलहाल इसकी कमी दूर हो गई है। अब 14 अप्रैल तक चलनेवाला विशेष टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चल सकेगा। इस दूसरे विशेष अभियान का तीसरा चरण शनिवार से शुरू होना है। इधर, कोविशील्ड के डोज कम होने से शुक्रवार को भी अधिसंख्य जिले में टीकाकरण कम हुआ। राजधानी रांची में ही कुछ जगहों पर सुबह में ही टीका खत्म हो गया था।

अबतक राज्य को मिल चुके 35,36,300 डोज

झारखंड को केंद्र से अबतक टीके के 35,36,300 डोज मिल चुके हैं। हाल के दो दिनों में मिले डोज से से पहले राज्य को 23,12,500 डोज टीके केंद्र से प्राप्त हुए थे।

किस जिले को आवंटित हुई कितनी डोज

  1. बोकारो : 72,780
  2. चतरा : 29,850
  3. देवघर : 43,100
  4. धनबाद : 92,550
  5. दुमका : 47260
  6. पूर्वी सिंहभूम : 85,950
  7. गढ़वा : 36,500
  8. गिरिडीह : 66,600
  9. गोड्डा : 37,600
  10. गुमला : 27,960
  11. हजारीबाग : 48,800
  12. जामताड़ा : 21,450
  13. खूंटी : 14,600
  14. कोडरमा : 19,350
  15. लातेहार : 19,160
  16. लोहरदगा : 11,450
  17. पाकुड़ : 24,000
  18. पलामू : 55,350
  19. रामगढ़ : 26,350
  20. रांची : 1,08,800
  21. साहिबगंज : 32,600
  22. सरायकेला खरसावां : 29,040
  23. सिमडेगा : 16,700
  24. पश्चिमी सिंहभूम : 41,000
  25. स्टेट वेयर हाउस, रांची : 15,000

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.