इंतजार खत्म: आज 10 केंद्रों पर 18+ आयु वर्ग के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, यहां है पूरी जानकारी
आज से शुरू होने वाले 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए रांची जिला में तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जिलें में 10 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच-पांच टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
रांची, जासं । झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में आज से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गई है। सुबह कई केंद्रों में वैक्सीनेशन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रांची में युवाओं को वैक्सीन देने के लिए कुल 10 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच-पांच टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां 18-44 वर्ष के आयु वर्ग लोगों को कोविड का टीका दिया जाएगा।
इन सभी टीकाकरण केंद्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। टीकाकरण को लेकर जिले के युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं ने टीकाकरण के लिए पहले से अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है। इन केंद्रों पर किसी समस्या से निपटने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की भी नियुक्ति की गयी है। यहां देखें लिस्ट।
शहरी क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्र और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी
1.एटीआई हॉस्टल कैंपस, आईआईएम रांची के पास
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- बीरेंद्र कुमार
2.सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट स्कूल, बरियातू रोड।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी-अनिल कुमार सिंह
3. वीमेन्स कॉलेज (साइंस ब्लॉक) सर्कुलर रोड।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- रूपेंद्र कुमार
4. राम लखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- सनी चौधरी
5. संत जेवियर स्कूल, डोरंडा।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- सत्येंद्र कुमार पाल
ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों के नाम:-
1. खलारी, चुरी पंचायत।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- रामपुकार प्रजापति
2. सीएचसी सिल्ली, ओल्ड हॉस्पिटल
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- दीपेश किस्कू
3. तमाड़ पूर्वी, बुनियादी स्कूल।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- आशीष खलखो
4. प्रोजेक्ट हाई स्कूल नामकुम, बरगावां पंचायत।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- फुलेश बैठा
5. मांडर पंचायत भवन, मांडर।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- राजदेव मुंडा
शहरी क्षेत्र अंतर्गत कोल्ड चेन पॉइंट पर भी मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो निर्धारित टीकाकरण केंद्रों के लिए टीका का वितरण करेंगे। 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए केंद्रों में टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है। जो व्यक्ति टीका लेना चाहते हैं उन्हें कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
कोरोना टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशनः
कोरोना टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। ये रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर से कोविन ऐप डाउनलोड कर अथवा http://selfregistration.cowin.gov.in/ लिंक पर क्लिक कर कराए कराया जा सकता है।