Move to Jagran APP

झारखंड के तीन जिलों में ही कोरोना का संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक, नौ मरीजों की मौत

Ranchi News जनवरी के दूसरे सप्ताह में राज्य के आठ जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक हो गया था। अब संक्रमण कम होने से महज तीन ही जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है। इनमें सरायकेला खरसावां पूर्वी सिंहभूम तथा रांची शामिल हैं।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 07:50 AM (IST)
झारखंड के तीन जिलों में ही कोरोना का संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक, नौ मरीजों की मौत
टल गई कोरोना की तीसरी लहर का कहर, झारखंड के इन जिलों में सबसे ज्यादा संक्रमण दर

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में शनिवार को 70,605 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 1,755 संक्रमित पाए गए। इस तरह, संक्रमण दर घटकर अब 2.49 प्रतिशत हो गई है। वहीं, राज्य में 24 घंटे के भीतर नए संक्रमित मिलने से दोगुने से अधिक कुल 3,888 पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इससे राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 21,628 हो गई है। बोकारो तथा सरायकेला खरसावां को छोड़कर सभी जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। रांची में भी नए संक्रमित से दोगुने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए।

loksabha election banner

तीन जिलों में ही कोरोना का संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

इधर, जनवरी के दूसरे सप्ताह में राज्य के आठ जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक हो गया था। अब संक्रमण कम होने से महज तीन ही जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है। इनमें सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम तथा रांची शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 14 से 20 जनवरी तक की जांच रिपोर्ट के आधार पर जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के 380 जिलों में इस अवधि में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक रहा। इनमें झारखंड के तीन ही जिले हैं। इससे पहले, जामताड़ा, चतरा तथा हजारीबाग में भी संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक थी, लेकिन अब यहां यह दर 10 प्रतिशत से कम हो गई है। अब राज्य के 11 जिलों में संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच है, जिनमें इन तीन जिलों के अलावा देवघर, रामगढ़, साहिबगंज, बोकारो, पलामू, लोहरदगा, गोड्डा तथा दुमका शामिल हैं।

24 घंटे में नौ मरीजों की मौत

राज्य में 24 घंटे के भीतर नौ कोरोना मरीज की मौत हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के चार, धनबाद और सरायकेला के दो-दो तथा बाेकारो के एक मरीज शामिल हैं। ये सभी अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

इन जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण

सरायकेला खरसावां : 14.01 प्रतिशत

पूर्वी सिंहभूम : 13.18 प्रतिशत

रांची : 11.72 प्रतिशत

शनिवार को किस जिले में मिले कितने संक्रमित

रांची : 600, पूर्वी सिंहभूम : 276, सिमडेगा : 134, दुमका : 113, बोकारो : 82, चतरा : 75, सरायकेला खरसावां : 56, देवघर : 55, पश्चिमी सिंहभूम : 52, धनबाद : 37, गुमला : 32, पलामू : 32, साहिबगंज : 29, गढ़वा : 28, कोडरमा : 27, पाकुड़ : 24, गोड्डा : 23, लातेहार : 17, लोहरदगा : 16, खूंटी : 15, गिरिडीह : 14, रामगढ़ : 13, हजारीबाग : 13, जामताड़ा : 10


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.