Move to Jagran APP

Coronavirus Update: महाराष्ट्र और गुजरात ने बढ़ाई झारखंड की टेंशन, 20 दिनों में 3 गुना बढ़े कोरोना संक्रमित

Jharkhand Corona Cases. शुरुआती 35 दिनों में प्रदेश में कोरोना वायरस के 115 मरीज थे। अगले 20 दिनों में 215 पॉजिटिव मामले बढ़े। इनमें 177 प्रवासी हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 01:35 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 01:35 PM (IST)
Coronavirus Update: महाराष्ट्र और गुजरात ने बढ़ाई झारखंड की टेंशन, 20 दिनों में 3 गुना बढ़े कोरोना संक्रमित
Coronavirus Update: महाराष्ट्र और गुजरात ने बढ़ाई झारखंड की टेंशन, 20 दिनों में 3 गुना बढ़े कोरोना संक्रमित

खास बातें

loksabha election banner
  • 16 दिनों में ही लगभग तीन गुना बढ़ गए मरीज,
  • प्रवासियों में मजदूरों के अलावा छात्र और प्रोफेशनल भी शामिल
  • पिछले 20 दिनों में 330 पॉजिटिव केस,
  • 20 दिनों में बढ़े 215 पॉजिटिव मामले, इनमें 177 प्रवासी
  • 19686 प्रवासियों की हुई है जांच,
  • 19509 की रिपोर्ट निगेटिव, 0.90 फीसद की रिपोर्ट पॉजिटिव

रांची, [अमन मिश्रा]। दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के प्रवासियों की वापसी का सिलसिला तेज होते ही राज्य में कोरोना के संक्रमण ने भी रफ्तार पकड़ ली है। पिछले एक पखवारे में राज्य में जितने भी कोरोना के मामले सामने आए हैं उनमें 80 फीसद मामले दूसरे राज्यों से आए मजदूरों के ही हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र और गुजरात से आए लोगों की है। महाराष्ट्र से आए दो प्रवासियों की कोडरमा में मौत भी हो चुकी है। कोरोना संक्रण के आंकड़ों की रफ्तार देखें तो प्रवासियों की राज्य वापसी से पूर्व पिछले 31 मार्च से 2 मई तक 33 दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या 115 थी।

वहीं 5 से 22 मई तक संक्रमितों की संख्या पर गौर करें तो पाएंगे कि 17 दिनों में ही यह संख्या लगभग तीन गुनी बढ़कर 330 पर पहुंच गई। इनमें आधे से ज्यादा यानी 183 संक्रमित प्रवासी हैं। इनमें मजदूरों के अलावा छात्र, प्रोफेशनल और इलाज के उद्देश्य से अन्य राज्यों के विभिन्न शहरों की यात्रा कर लौटे लोग भी शामिल हैं। कुल प्रवासियों की जांच और पॉजिटिव परिणाम को अगर प्रतिशत में देखे तो यह करीब 0.90 फीसद है। बताते चलें कि प्रवासियों के झारखंड लौटने से पूर्व कोरोना का आंकड़ा काफी हद तक नियंत्रण में था।

किस राज्य से लौटे कितने प्रवासी, जांच और पॉजिटिव-निगेटिव

(02 से 22 मई तक)

राज्य - जांच - निगेटिव - पॉजिटिव - प्रतिशत

महाराष्ट्र - 9378 - 9259 - 119 - 1.55

सूरत - 2907 - 2877 - 30 - 0.93

छत्तीसगढ़ - 1615 - 1608 - 7 - 0.43

चेन्नई, हैदराबाद व कर्नाटक - 3775 - 3770 - 5 - 0.13

पश्चिम बंगाल - 1647 - 1633 - 14 - 0.61

दिल्ली - 357 - 355 - 2 - 0.56

कुल - 19686 - 19509 - 177 - 0.90

कब किस जिले से मिले प्रवासी पॉजिटिव

7 मई - पलामू - 5 पॉजिटिव

8 मई - गढ़वा - 20 पॉजिटिव

9 मई - धनबाद - 2 पॉजिटिव

10 मई - गिरिडीह, हजारीबाग - 4 पॉजिटिव

11 मई - गिरिडीह - 1 पॉजिटिव

12 मई - हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह - 9 पॉजिटिव

13 मई - गिरिडीह, कोडरमा, रांची - 7 पॉजिटिव

14 मई - पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, जमशेदपुर - 17 पॉजिटिव

16 मई - गढ़वा - 1 पॉजिटिव

17 मई - रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, देवघर - 5 पॉजिटिव

18 मई - लातेहार, जमशेदपुर, हजारीबाग, चाईबासा, गढ़वा, धनबाद व गुमला - 09 पॉजिटिव

19 मई - हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, जमशेदपुर, सरायकेला, लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला -15 पॉजिटिव

20 मई - गढ़वा, कोडरमा, हजारीबाग, जमशेदपुर,  गिरिडीह, चतरा, धनबाद, गुमला - 42 पॉजिटिव

21 मई - रांची, बोकारो, कोडरमा, सरायकेला, गिरिडीह, जमशेदपुर -  18 पॉजिटिव

22 मई - हजारीबाग, गुमला, चाईबासा, रामगढ़, जमशेदपुर - 22 पॉजिटिव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.