Move to Jagran APP

रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद में ही मिल रहे अधिक संक्रमित

रांची राज्य में अब रांची पूर्वी सिंहभूम बोकारो और धनबाद जिले में ही अधिक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी इन चारों जिलों में ही अधिक संक्रमित मिले। वहीं चार जिले लोहरदगा लातेहार सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां में कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं मिला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 11:28 PM (IST)
रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद में ही मिल रहे अधिक संक्रमित
रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद में ही मिल रहे अधिक संक्रमित

रांची : राज्य में अब रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद जिले में ही अधिक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी इन चारों जिलों में ही अधिक संक्रमित मिले। वहीं, चार जिले लोहरदगा, लातेहार, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां में कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं मिला। अन्य जिलों में दस से भी कम संख्या में नए संक्रमित मिले। छह जिलों में तो महज एक-एक संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को पूरे राज्य में कुल 21,977 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हुई। इनमें 219 लोग संक्रमित पाए गए। इधर, राज्य में 24 घंटे के भीतर 206 मरीज स्वस्थ भी हुए। राहत की बात यह भी है कि पूरे राज्य में सिर्फ रांची में एक मरीज की मौत हुई है।

loksabha election banner

शुक्रवार को सबसे अधिक रांची में कोविड-19 के 94 नए मरीज मिले। वहीं, बोकारो में 25, धनबाद में 24, पूर्वी सिंहभूम में 19, देवघर में 11, पश्चिमी सिंहभूम में आठ, खूंटी में सात, हजारीबाग तथा रामगढ़ में पांच-पांच, कोडरमा तथा गुमला में चार-चार, चतरा में तीन, जामताड़ा और दुमका में दो-दो, तथा गढ़वा, गिरिडीह, पाकुड़, पलामू, साहिबगंज तथा गोड्डा में एक-एक नए संक्रमित मिले। इधर, बोकारो में 28, देवघर में दो, धनबाद में 10, दुमका में तीन, पूर्वी सिंहभूम में 17, गढ़वा में पांच, गिरिडीह में तीन, गुमला में 21, हजारीबाग में छह, खूंटी में दस, कोडरमा में दो, लातेहार में सात, लोहरदगा में तीन, रामगढ़ में पांच, रांची में 70, साहिबगंज में दो, सरायकेला खरसावां में छह तथा पश्चिमी सिंहभूम में छह मरीज स्वस्थ हुए।

----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.