योगदा सत्संग आश्रम ने जरूरतमंदों में बाटे 150 पैकेट
रांची योगदा सत्संग आश्रम ने मानव सेवा को सर्वोपरी मानते हुए बुधवार को गिरिजाट
जागरण संवाददाता, रांची : योगदा सत्संग आश्रम ने मानव सेवा को सर्वोपरी मानते हुए बुधवार को गिरिजाटोली में 150 पैकेट सहायता सामग्री का वितरण किया। इन पैकेटों में कुल मिलाकर 300 किलो आलू, 300 किलो प्याज, 75 लीटर सरसों तेल और नहाने और कपड़े धोने के 300 साबुन थे।
सहायता सामग्री के वितरण के दौरान डॉक्टर गुरविंदर सिंह मंगत ने लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी रखने का महत्व बताया। इसके अलावा अन्य उपाय मसलन मास्क पहनने, हर घटे साबुन से हाथ धोने, स्वच्छता बरतने, बिना आहार नहीं रहने आदि की जानकारी दी।
लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों और प्रभावितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से फीडिंग इंडिया नामक एनजीओ संग पार्टनरशिप में संस्था काम करेगी। अगले दो दिनों में प्रभावितों के बीच 700 किलो आलू, 700 किलो प्याज, 150 लीटर सरसों तेल और 1,400 साबुन का वितरण किया जाएगा। ----------
चुटिया अनंतपुर में किचन शुरू
राची : चुटिया अनंतपुर में किचन बनाकर बुधवार को भोजन वितरण का शुभारंभ किया गया। फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए दोपहर 12 बजे से भोजन का वितरण किया जा रहा है। पहले दिन करीब100 लोगों ने खाना खाया। इसकी शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता रूना शुक्ला, राजेश गुड़िया, संध्या गुड़िया, निखिल , रोशन,बाबू, सोमनाथ, विकास, दीपक, विजय आदि ने की है।
भूखों को ढूंढकर करा रहे रहे भोजन
जागरण संवाददाता, राची : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के आदेश के बीच मजदूर व गरीब वर्ग के लोगों को भोजन की कमी नहीं होने दिया जा रहा है। खादगाढ़ा टीओपी प्रभारी भीम सिंह ने कम्युनिटी किचन बनाया है। इसमें भूखों को ढूंढकर वे वहा बुलवाते हैं। इसके बाद खुद खाना परोसकर खिला रहे हैं। इसी तरह राची के लालपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह, सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार, बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा, कोतवाली थाना प्रभारी बृज कुमार सहित अन्य थानों के थानेदारों ने जरूरतमंदों को खाना खिलाना भी ड्यूटी बना लिया है।