Move to Jagran APP

Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Garhwa Corona Positive झारखंड में गुरुवार को अबतक 8 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें 5 रांची 2 जमशेदपुर 2 गुमला 2 गढ़वा और एक मामला धनबाद से संबद्ध है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 02:13 AM (IST)
Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Garhwa Corona News झारखंड में गुरुवार को अबतक 12 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें 5 रांची, 2 जमशेदपुर, 2 गुमला, 2 गढ़वा और एक मामला धनबाद से संबद्ध है। राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या अब 471 पर पहुंच गई है। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को रांची के रिम्‍स में कुल 538 सैंपल की जांच हुई। इसमें 535 निगेटिव मिले। जबकि तीन पॉजिटिव मामलों की पहचान की गई है। इनमें से 2 गढ़वा और एक मामला रांची की गर्भवती महिला से जुड़ा है। यह महिला कांके की रहने वाली है।

loksabha election banner

नगर परिषद क्षेत्र में मिले दो कोरोना संक्रमित

गढ़वा जिले में कोरोना संक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार शहरी क्षेत्र में दो संक्रमित मिले हैं। गुरुवार की देर शाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के सोनपुरवा मोहल्ले के दो युवक के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। दोनों प्रवासी मजदूर हैं। इसके साथ ही शहर में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या पांच हो चुकी है। बताते चलें कि नगर परिषद क्षेत्र में पहले भी तीन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तीनों शहर के पठानटोली मोहल्ले के थे, जो स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इन दोनों प्रवासी मजदूरों के संक्रमित पाए जाने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। इनमें 35 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

झारखंड में गुरुवार को मिले 12 कोरोना पॉजिटिव

  1. रांची : 05
  2. जमशेदुपर : 02
  3. गुमला : 02
  4. गढ़वा : 02
  5. धनबाद : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.