Move to Jagran APP

Conversion in Jharkhand: रांची के बाद पूरे झारखंड में होगा मतांतरण के खिलाफ आंदोलन, केंद्र सरकार से ये मांग

Conversion in Jharkhand रांची में आदिवासी रैली के बाद जनजाति सुरक्षा मंच पूरे झारखंड में मतांतरण के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुटा है। केंद्र सरकार से कानून बना कर धर्म परिवर्तन कर चुके आदिवासियों को जनजाति सूची से बाहर करने का दबाव बनाया जायेगा। 

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Mon, 28 Nov 2022 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 03:32 PM (IST)
Conversion in Jharkhand: रांची के बाद पूरे झारखंड में होगा मतांतरण के खिलाफ आंदोलन, केंद्र सरकार से ये मांग
Conversion in Jharkhand: रांची के बाद पूरे झारखंड में होगा मतांतरण के खिलाफ आंदोलन।

रांची, जासं। Conversion in Jharkhand रांची में आदिवासी रैली के बाद जनजाति सुरक्षा मंच पूरे झारखंड में मतांतरण के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुटा है। प्रत्येक जिले में आदिवासियों को मतांतरण को लेकर एकजुट किया जायेगा। वहीं, रांची में राज्यभर के आदिवासियों का महाजुटान होगा। केंद्र सरकार से कानून बना कर धर्म परिवर्तन कर चुके आदिवासियों को जनजाति सूची से बाहर करने का दबाव बनाया जायेगा। 

loksabha election banner

झारखंड में आदिवासियों की परम्परा व रीति रिवाज को किया जा रहा समाप्त

जनजाति सुरक्षा मंच केंद्रीय टोली सदस्य मेघा उरांव ने कहा कि एक साजिश के तहत पूरे झारखंड में आदिवासियों की परम्परा व रीति रिवाज को समाप्त करने का खेल चल रहा है। पहले इस खेल में सिर्फ चर्च शामिल था अब मस्जिद से भी मतांतरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हाल के दिनों में पहचान छिपाकर आदिवासी लड़कियों से शादी करने की घटना बढ़ी है। यही नहीं शादी के बाद भी लड़की का नाम व जाति नहीं बदलता ताकि आरक्षण व अन्य लाभ उठाते रहे। यह दोहरा चारित्र है इसका पर्दाफाश होना जरूरी है।

मतांतरण रोकने के लिए बने कानून का हो रहा उलंघन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा के अनुसार जबरन या लोभ लालच से मतांतरण ना हो इसके लिए पूर्व सरकार ने कानून बनाया। कानून अब भी है लेकिन इसपर अमल नहीं होता है। खुलेआम मतांतरण हो रहा जबकि सरकार व प्रसाशन खामोस है। रांची के ही सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में मतांतरण के प्रयास का मामला सामने आया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.