विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: लगातार बरस रहा पानी, तापमान में आई गिरावट; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

By Rajesh PathakEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 08 Dec 2023 08:22 AM (IST)

Jharkhand Weather Update झारखंड में बीते दिनों से जमकर पानी पड़ रहा है जिससे शहरवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया ...और पढ़ें

Jharkhand Weather: लगातार बरस रहा पानी, तापमान में आई गिरावट; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?
Jharkhand Weather: लगातार बरस रहा पानी, तापमान में आई गिरावट; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

जागरण संवाददाता, रांची। पिछले तीन दिनों से लगातार वर्षा होने के कारण शहरवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल भी खुले हुए हैं। इस कारण अभिभावकों के साथ-साथ बच्चे भी परेशान रहे।

सुबह के समय अधिकांश स्कूली छात्र रेनकोट या छाता लेकर बस स्टाप पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर आम लोग भी रेनकोट पहनकर अपने-अपने गंतव्य की ओर निकले। वर्षा के कारण आम लोगों के स्वेटर-जैकेट भी भींग गए। जूते ने भी साथ नहीं दिया।

शहर के विभिन्न हिस्सों में जहां नाली की व्यवस्था नहीं है, वहां जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई। कांटाटोली चौक से बहुबाजार व कांटाटोली से कोकर चौक की ओर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक भी कीचड़ भरी सड़क पर हिचकोले खाते अपने-अपने गंतव्य की ओर निकले।

जाने वाले व ठंड के मौसम में वर्षा होने से हर वर्ग के लोग परेशान हुए। मौसम पूर्वानुमान के तहत शुक्रवार व शनिवार की सुबह कोहरे या धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 10 से 13 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।

गुरुवार की सुबह बरसा पानी

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की सुबह 8:30 बजे तक 23.0 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य तापमान की तुलना में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट व न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

इसी प्रकार, अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत व न्यूतम आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार व शनिवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

10 से 13 दिसंबर तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बाद आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-

Bihar Weather: मिचौंग ने बादलों को गरजाया, लुढ़का पटना सहित 25 जिलों का तापमान; आज ऐसा रहेगा बिहार का मौसम