Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती, संकल्‍पों को दुहराया Ranchi News

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने भारत को विश्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है हम उनके इस योगदान को कभी भूला नहीं सकते।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 08:10 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 08:10 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती, संकल्‍पों को दुहराया Ranchi News
कांग्रेसियों ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती, संकल्‍पों को दुहराया Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने भारत को विश्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, हम उनके इस योगदान को कभी भूला नहीं सकते। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने पंडित नेहरू के संकल्पों को दुहराया और इसे पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो, राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, शमशेर आलम, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अनादि ब्रहम, डॉ. एम तौसीफ, डॉ. बिनोद सिंह, नेली नाथन, च्योति सिंह मथारू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.