Move to Jagran APP

आरपीएन का दावा, कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा

-नगर निकाय चुनाव में जीते प्रतिभागियों का कांग्रेस मुख्यालय में स्वागत -प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Apr 2018 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 07:45 PM (IST)
आरपीएन का दावा, कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा
आरपीएन का दावा, कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा

-नगर निकाय चुनाव में जीते प्रतिभागियों का कांग्रेस मुख्यालय में स्वागत

loksabha election banner

-प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दावा, राज्य में कांग्रेस प्रमुख विपक्ष बना

राज्य ब्यूरो, रांची : हाल में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराने वाले उम्मीदवारों का कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में सम्मानित किया गया। यहां प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में कांग्रेस को 25 फीसद तक अधिक वोट मिले हैं और इस चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल बन गया है। तमाम सीटों पर भाजपा के सामने कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर रहा। कांग्रेस को भले ही ज्यादा सफलता नहीं मिली, कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ा है। ज्यादातर मुकाबलों में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है।

सम्मान समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह आदि मुख्य तौर पर मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जीतकर पहुंचे प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कांग्रेस की प्राथमिकताएं बताई और कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने का वक्त आ रहा है। डॉ. अजय ने कहा कि बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को आधा करने, जलकर में कमी करने और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

सोमवार को सम्मानित होनेवाले अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष में लोहरदगा नगर परिषद की अध्यक्ष अनुपमा भगत, उपाध्यक्ष मो. रऊफ अंसारी, फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, सिमडेगा नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, गुमला नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, कपाली नगर परिषद अध्यक्ष शोभारानी महतो, बासुकीनाथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अमित कुमार, मिहिजाम नगर परिषद उपाध्यक्ष शांति देवी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सिंह ने किया और इस दौरान अनादि ब्रह्म, विधायक डॉ. इरफान अंसारी, डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, नियल तिर्की, रमा खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश ठाकुर, डॉ. विनोद सिंह, आभा सिन्हा, संजय पांडेय, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.