Move to Jagran APP

कांग्रेस ने कहा-पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से मुनाफा कमा रही सरकार

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता किशोरनाथ शाहदेव ने महंगाई को लेकर सरकार पर कई आरोप लगाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 12:18 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 12:18 PM (IST)
कांग्रेस ने कहा-पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से मुनाफा कमा रही सरकार
कांग्रेस ने कहा-पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से मुनाफा कमा रही सरकार

राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता किशोरनाथ शाहदेव ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाकर केंद्र सरकार मुनाफा कमाने में लगी है जबकि आम आदमी इसके तले दबता चला जा रहा है। वह महंगाई के कारण अपनी घर-गृहस्थी नहीं चला पा रहा।

loksabha election banner

कहा कि अब तक का सबसे अधिक टैक्स वसूलकर मोदी सरकार 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक मुनाफा वसूल चुकी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें इतिहास में सबसे अधिक हो चुकी हैं। आम लोग, किसान से लेकर ट्रांसपोर्ट व्यवसायी तक कराह रहे हैं। इसके पूर्व हेमंत सरकार ने राज्य सरकार की ओर से टैक्स में कटौती कर लोगों को राहत दी थी लेकिन रघुवर सरकार ऐसा नहीं कर रही। जनता कभी भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार को माफ नहीं करेगी।

19 को मुख्य सचिव का घेराव करेंगे राजस्वकर्मी : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप मढ़ा है। रविवार को संघ की हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व हुए समझौते पर सरकार कुंडली मारकर बैठी है। न तो 5200 से 20200 के वेतनमान में 2400 ग्रेड पे पर ही बात बनी, न ही राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट पर सहमति बनी और न ही हल्का इकाई का पुनर्गठन हुआ।

सहमति बनी कि सरकार के इस उदासीन रवैये के खिलाफ संघ 19 सितंबर को मुख्य सचिव का घेराव करेगा। बैठक में अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, भरत कुमार सिन्हा, दुर्गेश मुंडा, संतोष कुमार शुक्ला, ओंकार नाथ मिश्र, सुशील तिवारी, अनिल कुमार गुप्ता आदि कर्मियों ने शिरकत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.