Move to Jagran APP

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा, मनाया अगस्त क्रांति दिवस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को मुख्यालय में अगस्त क्रांति दिवस को याद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 08:35 PM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 08:35 PM (IST)
कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा, मनाया अगस्त क्रांति दिवस
कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा, मनाया अगस्त क्रांति दिवस

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को मुख्यालय में अगस्त क्रांति दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने 9 अगस्त के भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1942 में अगर महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत नहीं की होती तो स्वतंत्रता मिलने में और देरी होती। इस दौरान शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश की आजादी अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, आलोक दुबे शमशेर आलम, राजेश गुप्ता, अरुण श्रीवास्तव, कुमार राजा आदि शामिल थे।

loksabha election banner

तिरंगा यात्रा निकाली

झारखंड प्रदेश सेवा दल ने अगस्त क्रांति के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली और मोरहाबादी से कचहरी मार्ग होते हुए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। कार्यक्रम में अमरनाथ झा, भीम प्रसाद साहु, नरेश कुमार सिंह, अनीता टोप्पो व नीलांबर साहु आदि मौजूद थे।

भाजपा ने कांग्रेस प्रभारी के बयान पर जताया एतराज

प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह के उस बयान पर कड़ा एतराज जताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा राज में सड़क तक नहीं बनीं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग दोगुना हो गया है। पहले राज्य में 2402 किलोमीटर राजमार्ग था जो अब बढ़कर 5390 किलोमीटर हो गया है। कहा पहले देश में दो किलोमीटर सड़क प्रतिदिन बनती थी, अब 23 किलोमीटर बन रही है।

राजेश शुक्ला ने रांची-टाटा- बहरागोड़ा एनएच के निर्माण में विलंब के लिए भी पूर्व की यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कहा, यूपीए के निर्णयों की वजह से ही आज भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को कई तकनीकी कठिनाईयों से गुजरना पड़ रहा है। शुक्ला ने कहा कि सड़क निर्माण के मामले में आज झारखंड की गिनती देश के अग्रणी राज्यों में की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.