Move to Jagran APP

Congress President Election: झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

Congress President Election कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए झारखंड से भी एक पूर्व मंत्री ने दावेदारी पेश की है। उन्होंने नामांकन पत्र खरीद लिया है। शुक्रवार 30 सितंबर को वह नामांकन करेंगे। उन्होंने अपने पक्ष में मतदान के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है।

By Mritunjay PathakEdited By: M EkhlaquePublished: Thu, 29 Sep 2022 06:09 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 06:11 PM (IST)
Congress President Election: झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
Congress President Election: केएन त्रिपाठी झारखंड के पलामू से विधायक रह चुके हैं।

पलामू, जागरण संवाददाता। Congress President Election अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी लड़ेंगे। त्रिपाठी ने गुरुवार को नई दिल्ली में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा। वे शुक्रवार तीस सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

loksabha election banner

झारखंड के मेदिनीनगर के निवासी हैं त्रिपाठी

त्रिपाठी झारखंड जिले के मेदिनीनगर के रहने वाले हैं। यह डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। 2013 में झारखंड की तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बने थे। कांग्रेस के साथ इंटक की भी राजनीति करते हैं। झारखंड कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं।

कांग्रेस में ही असली लोकतंत्र : केएन त्रिपाठी

त्रिपाठी ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस में असल में लोकतंत्र है। कोई भी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। 30 सितंबर को 1:00 बजे प्रमाण पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कहां है कि कांग्रेस में एक सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से चुनाव लड़ रहा हूं। अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने के लिए सभी मतदाताओं से अपील करूंगा।

शुक्रवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे त्रिपाठी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर तक के चुनाव लड़ने की चर्चा है। इसे लेकर कांग्रेस की राजनीति गर्म है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.