Move to Jagran APP

राहुल गांधी के पक्ष में खुलकर आए झारखंड के कांग्रेसी नेता, पार्टी अध्‍यक्ष पद के लिए बताया उपयुक्‍त

Jharkhand Political Updates पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने एक बार फिर कहा है कि भाजपा से मुकाबले के लिए राहुल गांधी ही सबसे बेहतर हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 02:49 PM (IST)
राहुल गांधी के पक्ष में खुलकर आए झारखंड के कांग्रेसी नेता, पार्टी अध्‍यक्ष पद के लिए बताया उपयुक्‍त
राहुल गांधी के पक्ष में खुलकर आए झारखंड के कांग्रेसी नेता, पार्टी अध्‍यक्ष पद के लिए बताया उपयुक्‍त

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Political Updates भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चुनाव की संभावनाओं के बीच झारखंड में राहुल कैंप के कांग्रेसी खुलकर उनके पक्ष में आ रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी को इस पद के लिए सबसे उपयुक्त करार दिया है तो कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इसी तरह की भावनाएं ट्विटर पर जाहिर की हैं। विधायक दीपिका पांडे सिंह राहुल गांधी को कांग्रेस की जरूरत करार दिया है।

loksabha election banner

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने एक बार फिर कहा है कि भाजपा से मुकाबले के लिए राहुल गांधी ही सबसे बेहतर हैं। दूसरे दलों में भी पिछले छह-सात वर्षों में ऐसा कोई नेता नहीं रहा है जो भाजपा को खुलकर जवाब दे सके। राहुल गांधी ने यह काम किया है और यही कारण है कि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि पार्टी को इस समय सिर्फ़ आप या फिर राहुल गांधी का नेतृत्व ही स्वीकार है।

पूरे देश से इस समय बस एक आवाज़ उठ रही है कि पार्टी आपके मर्गदर्शन में आगे बढ़े और इसकी कमान राहुल गांधी के कंधों पर दोबारा से हो। सुबोध कांत सहाय लिखते हैं कि आपके समान पार्टी को कोई नहीं चला पाया है। विकल्प के रूप में उन्होंने राहुल गांधी का नाम सुझाया है और कहा है कि वह भाजपा को तगड़ा जवाब दे सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.