Move to Jagran APP

कांग्रेस ने झारखंड को केंद्र से आर्थिक पैकेज का छेड़ा राग

रांची केंद्र सरकार पर झारखंड के हितों की अनदेखी के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आरोपों पर सहयोगी कांग्रेस ने भी मोर्चाबंदी की है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने झारखंड को शुक्रवार को केंद्र से आर्थिक पैकेज का राग छेड़ा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 01:55 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 01:55 AM (IST)
कांग्रेस ने झारखंड को केंद्र से आर्थिक पैकेज का छेड़ा राग
कांग्रेस ने झारखंड को केंद्र से आर्थिक पैकेज का छेड़ा राग

रांची : केंद्र सरकार पर झारखंड के हितों की अनदेखी के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आरोपों पर सहयोगी कांग्रेस ने भी मोर्चाबंदी की है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने झारखंड को शुक्रवार को केंद्र से आर्थिक पैकेज का राग छेड़ा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कोरोना संकट के कारण झारखंड को मदद की दरकार है। ऐसी परिस्थिति में पूर्व के तमाम बकाए मसलन खनन रॉयल्टी, जीएसटी कंपनसेशन का पैसा राज्य सरकार को तत्काल आवंटित करना चाहिए। इसके अलावा केंद्र सरकार को राज्य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। यह आवश्यक भी है।

loksabha election banner

उन्होंने भाजपा के वरीय नेताओं को भी नसीहत दी कि इस काम में मदद करें और केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज दिलाएं। इरफान अंसारी ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सिर्फ घर बैठकर पत्र लिखने से या व्रत रखने से झारखंड की स्थिति नहीं सुधर सकती। वे अपने स्तर से पैसा देकर भाजपा के शीर्ष नेताओं अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह आदि को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले जाने को तैयार हैं। इन नेताओं को दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष समस्याएं रखनी होगी। वे आर्थिक पैकेज के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं। झारखंड में व्यापक वित्तीय संकट है, लेकिन केंद्र सरकार इसे पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है। ऐसा गैर भाजपा सरकार रहने के कारण हो रहा है। केंद्र सरकार का झारखंड से सौतेला व्यवहार गलत है। हेमंत सोरेन सरकार का जब गठन हुआ, तो राज्य का खजाना खाली था। पूर्व की सरकार ने झारखंड को दोनों हाथों से लूटने का काम किया। इसके तुरंत बाद झारखंड कोरोना वायरस की चपेट में आ गया।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.