Move to Jagran APP

कांग्रेसी के मंत्री लगाएंगे जनता दरबार, सुनेंगे जनता की शिकायतें

Jharkhand. पार्टी प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर मंत्री एवं विधायक पार्टी मुख्यालय में कम से कम एक दिन बैठेंगे

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 09:28 AM (IST)
कांग्रेसी के मंत्री लगाएंगे जनता दरबार, सुनेंगे जनता की शिकायतें
कांग्रेसी के मंत्री लगाएंगे जनता दरबार, सुनेंगे जनता की शिकायतें

रांची, राज्य ब्यूरो। हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री बने नेता पार्टी मुख्यालय में महीने में एक दिन जनता दरबार लगाएंगे। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के निर्देश पर लिया गया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर मंत्री एवं विधायक पार्टी मुख्यालय में कम से कम एक दिन बैठेंगे और जन सरोकार से संबंधित विषयों पर प्राप्त शिकायतों को निष्पादित करेंगे।

loksabha election banner

डॉ. गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता 14 फरवरी को दोपहर में 2 बजे से 4 बजे तक कांग्रेस भवन में समस्याओं को सुनेंगे। 15 फरवरी को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक जनता दरबार लगाएंगे। वहीं कृषि, सहकारिता एवं मत्स्य पालन मंत्री बादल 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे से से 5 बजे तक कांग्रेस भवन कार्यालय में उपस्थित जनता की समस्याओं को सुनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.