विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress Party ने झारखंड के प्रदीप बलमुचू को दी बड़ी जिम्‍मेवारी... आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने...

By JagranEdited By: Alok Shahi
Published: Mon, 26 Sep 2022 12:11 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 06:19 AM (IST)

Congress News कांग्रेस पार्टी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार बलमुचू को आदिवासी कांग्रेस का ...और पढ़ें

Congress News: कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के प्रदीप कुमार बलमुचू को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
Congress News: कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के प्रदीप कुमार बलमुचू को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Congress News अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार बलमुचू को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इस आशय का पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है। बलमुचू झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस से राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस छोड़कर आजसू पार्टी में शामिल हो गए थे। कुछ माह पूर्व उनकी पार्टी में वापसी हुई है।

इधर प्रदीप बलमुचू ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी.वेणुगोपाल, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है। केशव महतो कमलेश, डा. गुलफाम मुजीबी, मदन मोहन शर्मा, रविन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, जयशंकर पाठक, सतीश पाल मुंजनी, अमुल्य नीरज खलखो, केदार पासवान, भूषण पांडेय आदि नेताओं ने उनके मनोनयन पर बधाई दी है।

महुआ माजी स्थायी सदस्य मनोनीत

झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का स्थानीय सदस्य नियुक्त किया गया है। संसदीय कार्य मंत्रालय के अवर सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।