Move to Jagran APP

वोटों से हार गए कांग्रेसी अब लात-जूते से फरियाएंगे, RPN के सामने ही भिड़े कांग्रेस नेता

यहां कुछ देर के लिए कांग्रेस के दोनों गुट आपस में भिड़ गए। अजय कुमार के विरोधियों ने यहां प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के सामने ही अजय कुमार गो बैक के नारे लगाए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 03:05 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 04:29 PM (IST)
वोटों से हार गए कांग्रेसी अब लात-जूते से फरियाएंगे, RPN के सामने ही भिड़े कांग्रेस नेता
वोटों से हार गए कांग्रेसी अब लात-जूते से फरियाएंगे, RPN के सामने ही भिड़े कांग्रेस नेता

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। भाजपा से मात खाने के बाद झारखंड के कांग्रेसी उबाल पर हैं। कांग्रेसियों ने शायद यह तय कर लिया है कि वे पार्टी की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे। लोकसभा चुनावों में भाजपा के हाथों करारी हार से सबक लेने के बजाए वे आपस में ही लड़ने-भिड़ने पर आमदा हैं। वोटों से मात खाने के बाद वे लात-जूते से फरियाने की कोशिश में जुटे हैं। शनिवार को कांग्रेसियों को बड़ा ही हास्‍यास्‍पद नजरा प्रदेश मुख्‍यालय में दिखा। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ अजय कुमार काे हटाने की मांग पर डटे कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रदेश मुख्‍यालय में जमकर नारेबाजी की। यहां कुछ देर के लिए कांग्रेस के दोनों गुट आपस में भिड़ गए। अजय कुमार के विरोधियों ने यहां प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के सामने ही अजय कुमार गो बैक के नारे लगाए।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय में लोकसभा चुनावों की समीक्षा करते प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह।

वोटों से हार गए कांग्रेसी अब लात-जूते से फरियाएंगे
बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक गुट प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को हटाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है और इस ग्रुप को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का समर्थन प्राप्त है। अभी हाल के चुनावों में करारी हार के बाद यह ग्रुप डॉ अजय कुमार का इस्तीफा चाहता है इसीलिए उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। अभी वह सभी हारे हुए प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं से बातचीत कर हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.