Move to Jagran APP

Jharkhand: लोहरदगा के जामा मस्जिद में फेंका पत्थर... तनाव के बाद हालात काबू में; अंजुमन इस्‍लामिया ने संभाला मोर्चा

Jharkhand Lohardaga News लोहरदगा में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। बीते दिन मुस्लिमों द्वारा मंदिर का लाउडस्‍पीकर जबरन बंद कराने के बाद आज रात बवालियाें ने सेन्‍हा के जामा मस्जिद में नमाज के दौरान पत्‍थर फेंका।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 16 Apr 2022 03:03 AM (IST)Updated: Sat, 16 Apr 2022 09:40 AM (IST)
Jharkhand: लोहरदगा के जामा मस्जिद में फेंका पत्थर... तनाव के बाद हालात काबू में; अंजुमन इस्‍लामिया ने संभाला मोर्चा
Jharkhand Lohardaga News: लोहरदगा में आज रात बवालियाें ने सेन्‍हा के जामा मस्जिद में नमाज के दौरान पत्‍थर फेंका।

लोहरदगा, जासं। Jharkhand Lohardaga News लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार रात पत्थर फेंका, जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि जामा मस्जिद में तरावीह का नमाज के दौरान उपद्रवियों ने एक पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल सेन्हा प्रखंड व पुलिस प्रशासन को दी।

loksabha election banner

मामले कि सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, सीओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर सरयू आनंद, थाना प्रभारी सूरज प्रसाद मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इसी बीच डीएसपी परमेश्वर प्रसाद और अंजुमन के पदाधिकारी के साथ गांव के गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों को समझाया गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस प्रशासन की ओर से समय रहते कदम उठाने की वजह से विवाद को फैलने से रोका गया। फिलहाल मामला पूरी तरह से शांत है और स्थिति नियंत्रण में है।

लोहरदगा में पांच दिन बाद इंटरनेट सेवा शुरू

लोहरदगा जिले में पांच दिन के बाद शुक्रवार की देर रात इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। विगत 10 अप्रैल 2022 को सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवा को ठप कर दिया गया था। जिसके बाद लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इधर शुक्रवार को स्थिति सामान्य होने का अहसास होने के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन के अनुरोध पर इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। जिससे लोगों ने राहत महसूस की है। लगातार पांच दिनों तक इंटरनेट सेवा ठप रहने से लोग काफी ज्यादा परेशान थे। लोगों को वित्तीय लेनदेन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.