Move to Jagran APP

मिशन चौक पर ¨हसक झड़प, डीएसपी घायल

रांची के मिशन चौक पर गोवंश के अंगों के मिलने के बाद बवाल शुरू हो गया। जिसे अमनपसंदों की मदद से शांत किया गया। -पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jun 2018 09:19 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jun 2018 09:19 AM (IST)
मिशन चौक पर ¨हसक झड़प, डीएसपी घायल
मिशन चौक पर ¨हसक झड़प, डीएसपी घायल

- गोवंश के अंगों के मिलने के बाद शुरू हुआ बवाल

loksabha election banner

-पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज,भीड़ को खदेड़ा

-अमनपसंदों और प्रशासन की सूझबूझ से जलने से बची रांची

-ढाई घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा

चौक, होती रही धार्मिक नारेबाजी

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी रांची की अमन में बुधवार को एक बार फिर खलल डालने की कोशिश की गई। लेकिन असामाजिक तत्वों की इस साजिश को अमनपसंदों और प्रशासन की सूझबूझ से नाकाम कर दिया गया। दरअसल पुरुलिया रोड मिशन चौक के समीप गोवंश के अंगों के अवशेष मिलने के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।

दोनों गुटों के बीच मिशन चौक पर ¨हसक झड़प हुई। लोगों ने जमकर पथराव किया। पथराव में सिटी डीएसपी राजकुमार मेहता घायल हो गए। उग्र होती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के पांच गोले दागने पड़े।

दोनों गुटों पर बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इसके बाद भीड़ नियंत्रित हो सकी। हालांकि दोनों गुट के लोग दो छोर पर जुटकर एक दूसरे को उकसाते रहे। धार्मिक नारेबाजी होती रही।

मिशन चौक क्षेत्र दोनों ओर से पथराव, नारेबाजी और भगदड़ के बीच करीब ढाई घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा। इस दौरान मिशन चौक से जुड़ने वाली चारों ओर की सड़कों में आवागमन बाधित हो गया।

सड़क पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर शहर के लोअर बाजार, कोतवाली, लालपुर, चुटिया, डेली मार्केट सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। एसडीओ अंजलि यादव, डीएसपी राजकुमार मेहता, डीएसपी भोला प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इस बीच दोनों समुदाय के अमनपसंद लोग सामने आए और बवाल काट रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब 11 बजे सड़क से भीड़ हटी। फिर आवागमन शुरू हुआ। ऐसे बिगड़ा माहौल :

सुबह आठ बजे के करीब मिशन चौक से प्लाजा चौक जाने के रास्ते में सड़क किनारे कचरे की ढेर पर गोवंश के पशु अंगों के टुकड़े मिले। लोगों की इस पर नजर पड़ी। समुदाय विशेष के लोगों की भीड़ जुटने लगी।

इस बीच वहां से दूसरे समुदाय का एक युवक वहां से गुजर रहा था। उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसे चोट भी लगी। वहां से युवक भागता हुआ अपने समुदाय के लोगों को जानकारी दी।

लोग उग्र हो गए और मिशन चौक पर बड़ी संख्या में जुट गए। दोनों गुटों में झड़प हो गई। पत्थर फेंके जाने लगे। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और गोवंश के पशु अंगों को वहां से हटवाया। झड़प में दोनों ओर से कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

------

'घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्परता के साथ माहौल को नियंत्रित किया। माहौल बिगाड़ने की साजिश करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वीडियो फुटेज से उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।'

अंजलि यादव, एसडीओ रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.