Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: दो दिनों में बढ़ेगी ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Update राजधानी रांची में आसमान साफ है। शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की एक बार में गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को ठंड के साथ कनकनी का सामना करना पड़ेगा।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 08:44 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: दो दिनों में बढ़ेगी ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड के साथ कनकनी बढ़ेगी।

रांची, जासं। राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह आसमान मुख्य रूप से साफ है। सुबह से हल्की धूप खिली है। शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला, मगर सुबह सात बजे तक साफ होगा। शहर का तापमान सुबह छह बजे 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं आद्रता का स्तर 78 प्रतिशत तक है। आद्रता का स्तर कम होने से लोगों को कोहरे से राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की एक बार में गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को ठंड के साथ कनकनी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आसमान मुख्य से साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के द्वारा जारी स्पेशल रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अगले दो सप्ताह के दौरान मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। नवंबर के आखिरी सप्ताह और दिसंबर के पहले सप्ताह में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान बारिश के कारण आद्रता बढ़ने से लोगों कोहरा और कनकनी का सामना करना पड़ेगा। जबकि तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। अगले दो सप्ताह के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

कृषि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह में बारिश होने से सरसों और साग की फसल को फायदा होने की संभावना है। जबकि अन्य सब्जियों की फसल को नुकासन हो सकता है। अचानक ठंड बढ़ने से आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। ऐसे में बारिश न होने और तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की स्थिति में किसान को फसल की हल्की सिंचाई करते रहनी चाहिए।

मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री रिकार्ड किया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गोड्डा में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर             अधिकतम तापमान          न्यूनतम तापमान

रांची               27.4                             14.5

जमशेदपुर      30.4                              16.6

मेदिनीनगर     29.8                              12.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.