Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: पछुवा हवा से बढ़ी कनकनी, अभी तीन डिग्री तक और गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। वहीं झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 11.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:10 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: पछुवा हवा से बढ़ी कनकनी, अभी तीन डिग्री तक और गिरेगा न्यूनतम तापमान
अभी तीन डिग्री तक और गिरेगा न्यूनतम तापमान। जागरण

रांची, जासं । गुरूवार की सुबह रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। हालांकि सुबह सात बजे के बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ। वहीं सुबह पछुआ हवा के कारण लोगों को कनकनी महसूस हुई। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत आसपास के इलाकों में अगले चार दिनों तक कोहरा और धूंध देखने को मिलेगा। वहीं पछुआ हवा और आसमान साफ होने के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि 24 जनवरी के बाद लोगों को ठंड से थोडी राहत मिलेगी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

prime article banner

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। वहीं झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान  गिरिडीह में 11.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। राज्य में कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में बादल छाए हुए थे। ऐसे में राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय के भाग में एक नया पश्चिमी विक्षोब तैयार हो रहा है। इसका झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इससे 24 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        25.8            14.6

जमशेदपुर    29.1            15.0

मेदिनीनगर    27.3            14.0

कांके        25.2            15.1

गिरिडीह        25.2            11.6

पाकुर        25.2            11.8

दुमका        25.8            13.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.