सीएम हाउस पहुंचे सरयू, बोले बात अभी आधी-अधूरी है
रांची, राब्यू : राज्य सरकार के मंत्री सरयू राय और मुख्यमंत्री रघुवर दास के बीच की खटपट अभी समाप्त
रांची, राब्यू : राज्य सरकार के मंत्री सरयू राय और मुख्यमंत्री रघुवर दास के बीच की खटपट अभी समाप्त होती नहीं दिखती। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल द्वारा मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई बैठक में शामिल होने सरयू राय पहुंचे जरूर लेकिन बाहर आने के बाद वे बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए। अपने स्वभाव से विपरीत उन्होंने चुप्पी साध ली है। बस इतना हीं कहा है कि आपको खबर मिल जाएगी। बात अभी आधी-अधूरी है।
हालांकि इस मामले पर चतरा के सासद और प्रदेश भाजपा के महामंत्री सुनील सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरयू राय प्रकरण जैसा कोई विषय संगठन के सामने नहीं आया, उन्होंने कहा कि निरंतर संवाद के माध्यम से इस विषय पर चर्चा हो रही है। बैठक में मिशन 2019 को लेकर चर्चा हुई।
भाजपा ने राज्य की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी ऐसी संरचना का निर्माण करना चाहती है जिसकी बदौलत वह अपनी कामयाबी को और बेहतर कर सके। इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। संगठनात्मक आधार को मजबूत किया जा रहा है।
लाभार्थी कार्यक्रम, दीपमाला कार्यक्रम, एक ही दिन प्रधानमंत्री द्वारा एक करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं से बात करना इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि जनहित में जो भी काम पेंडिंग हैं उन कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात बैठक में हुई। किसान सम्मान निधि इसी वित्तीय वर्ष से शुरू है। मार्च तक सरकार ने किसानों को तीन किस्त भेजने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा प्रदेश का कोई भी भाग नहीं छोड़ना चाहती है।
राची में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से मिलेंगे मोदी
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 17 फरवरी को हजारीबाग में है। उसकी तैयारी चल रही है। सांसद सुनील सिंह ने कहा कि 17 फरवरी को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से राची में बात करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्त्रम गोड्डा में है। इसकी भी तैयारी जोरों पर है। बैठक में मंत्री नीरा यादव को छोड़ सभी मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री जयंत सिंहा, सुदर्शन भगत के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रविंद्र राय भी बैठक में उपस्थित थे।