विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोल इंडिया में एबीएमएस प्रमाण पत्र हासिल करने वाली पहली कंपनी है सीएमपीडीआइ

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 08:42 AM (IST)

सीएमपीडीआइ को एंटी ब्राइबेरी मैनेजमेंट सिस्टम (एबीएमएस) का प्रमाण-पत्र प्राप्त करनेवाली कोल इंडिया की पहली कंपन है।

कोल इंडिया में एबीएमएस प्रमाण पत्र हासिल करने वाली पहली कंपनी है सीएमपीडीआइ
कोल इंडिया में एबीएमएस प्रमाण पत्र हासिल करने वाली पहली कंपनी है सीएमपीडीआइ

जागरण संवाददाता, रांची : सीएमपीडीआइ को एंटी ब्राइबेरी मैनेजमेंट सिस्टम (एबीएमएस) का प्रमाण-पत्र मिला है। कोल इंडिया में यह प्रमाण-पत्र हासिल करने वाली यह पहली कंपनी है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक उपक्रमों में दूसरी कंपनी है जिसे यह प्रमाण पत्र प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सीएमपीडीआइ के मयूरी हॉल में सतर्कता जागरूकता समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डा. प्रभा कांत, प्रधान आयुक्त (आयकर) रांची ने संस्थानों में सतर्कता जागरूकता की महत्ता पर प्रकाश डाला। सीएमपीडीआइ के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि हमें अपनी कंपनी को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ाना है। बिना सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के कोई भी उच्च स्थान प्राप्त नहीं कर सकता। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान रांची एवं आसपास के विभिन्न स्कूल एवं कालेजों के विद्यार्थियों तथा संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पेंटिग प्रतियोगिता में श्रेष्ठा बर्मन, वाद-विवाद में तुषार दास, नारा लेखन में रिद्धी पांडे, स्पीच कम्पीटिशन (अधिकारी वर्ग) में विक्रांत गुप्ता, गैर-अधिकारी वर्ग में सतीश कुमार केसरी, अधिकारी वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में प्रतीक शुक्ला, गैर अधिकारी वर्ग में ज्ञान रंजन, अधिकारी वर्ग के लिए आयोजित क्विज में चारू ओबेराय प्रथम रहे। मौके पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने एक कम्पेडियम का विमोचन किया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) एके राणा तथा निदेशक (तकनीकी/सीआरडी/ईएस) एसके गोमास्ता उपस्थित थे।